1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अंतरिक्ष दिवस को मंजूरी से लेकर गैस कीमतों में कटौती तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में क्या फैसले हुए?

अंतरिक्ष दिवस को मंजूरी से लेकर गैस कीमतों में कटौती तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में क्या फैसले हुए?

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 29, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Aug 29, 2023 06:33 pm IST

मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले किए गए। इनमें चंद्रयान-3 की सफलता की सराहना से लेकर रसोई गैस की कीमतों में कटौती की घोषणा अहम रही।

anurag thakur- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। Image Source : PTI

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जनता से जानकारी साझा की। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता, गैस सिलेंडर के रेट में कमी समेत कई मुद्दों पर लिए गए फैसलों के बारे में बताया। 

नेशनल स्पेस डे को मंजूरी

अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रमंडल ने 23 अगस्त की तारीख को हर साल नेशनल स्पेस डे मनाने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाले स्थान को शिव शक्ति प्वाइंट नाम देने के फैसले पर भी मुहर लगा दी गई है। ठाकुर ने कहा कि पूरा देश चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना रहा है, कैबिनेट भारतीय वैज्ञानिकों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करती है। 

गैस की कीमतों में कटौती
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की बड़ी कटौती कर दी है। पीएम ने देश की महिलाओं को रक्षा बंधन के अवसर पर ये तोहफा दिया है।  इसके साथ ही 75 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। 

चंद्रयान में महिलाओं का महत्व 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि  चंद्रयान-3 की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का बड़ा महत्व है। इसके लिए सरकार को गर्व है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान -3 की सफलता के कारण भारत ने दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। चंद्रयान -3 की सफलता सिर्फ मिशन से जुड़े लोगों नहीं बल्कि पूरे भारत की उपलब्धि है। 

पीएम ने दी बधाई
रसोई गैस की कीमतों में कटौती पर पीएम मोदी ने भी बयान दिया है। पीएम ने कहा- "रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है"।

 

ये भी पढ़ें- लालू यादव का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- मुंबई में जाकर करेंगे ये बड़ा काम

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha: जगदीप धनखड़ ने 8 संसदीय स्थायी समितियों का किया पुनर्गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत