1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गाजियाबाद: भाजपा विधायक मीट दुकानदारों से बोले, "मुर्गा बेचना है, तो दिल्ली जाकर बेचो"

गाजियाबाद: भाजपा विधायक मीट दुकानदारों से बोले, "मुर्गा बेचना है, तो दिल्ली जाकर बेचो"

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2021 10:35 am IST,  Updated : Dec 29, 2021 10:35 am IST

गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ मीट की दुकान चलाने वाले लोगों को चेतावनी देते और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

चिकेन शॉप- India TV Hindi
चिकेन शॉप Image Source : PTI

लखनऊ: गाजियाबाद में एक विधायक एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। एक वीडियो में वह कुछ मीट की दुकानें बंद कराते दिख रहे हैं, वहीं दुकानदारों को चेतावनी भी देते नजर आ रहे हैं कि 'मुर्गा बेचना है, तो दिल्ली में जाकर बेचो'। गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ मीट की दुकान चलाने वाले लोगों को चेतावनी देते और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में उनके साथ उनके अंगरक्षक भी हाथों में बंदूक लिए खड़े हैं।

विधायक का यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। वह कह रहे हैं, "ये दुकानें बंद करके भाग जाओ, वरना जेल चले जाओगे। जमानत नहीं होगी, किसी कीमत पर भी, यह सब अवैध काम, एक भी दुकान मुर्गे की ना दिख जाए। दुकान उठाओ और दिल्ली में जाकर बेचो।"

वहीं इस मसले में यह भी देखना होगा कि क्या यह मीट की दुकान अवैध रूप से चल रही है या इन सभी के पास सम्बंधित लाइसेंस है। यदि नहीं है तो यह काम संबंधित विभाग को करना होगा।

दूसरी ओर, विधायक नंद किशोर गुर्जर से जब आईएएनएस ने इस वीडियो को लेकर संपर्क करने की कोशिश की, तो संपर्क नहीं हो सका। जब पुलिस से इस पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है, यह जानने की कोशिश की गई एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने कहा, "नो कमेंट्स।"

 

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत