1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा, मंत्री पद के लिए इन नामों की चर्चा तेज

Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा, मंत्री पद के लिए इन नामों की चर्चा तेज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2021 04:00 pm IST,  Updated : Dec 27, 2021 05:42 pm IST

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी 28 दिसंबर को किया जाएगा। शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

Manohar Lal Khattar, Chief Minister, Haryana - India TV Hindi
Manohar Lal Khattar, Chief Minister, Haryana  Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • हरियाणा में मंगलवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार
  • मंत्री बनाए जाने को लेकर इन नामों की हो रही चर्चा
  • मंगलवार को शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा

Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर नीत सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार (28 दिसंबर, 2021) को होगा। शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है। यह पिछले 2 साल में दूसरी बार मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मंत्रिमंडल में टोहाना से जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोटे से भी एक विधायक को शामिल किये जाने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा के कोटे से बनाए जाने वाले मंत्रियों में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता तथा हिसार से विधायक डॉ कमल गुप्ता के नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं। हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार है और उसे 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2019 में शपथ ग्रहण के करीब 2 सप्ताह बाद नवंबर महीने में मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था और 10 नए मंत्रियों को इसमें शामिल किया था। 

बता दें कि, हरियाणा मंत्रिमंडल में इस समय 2 पद खाली हैं। इससे पहले हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कई मंत्रियों समेत अनेक विधायकों ने अलग-अलग मुलाकात की थी। हरियाणा में कैबिनेट में किसे शामिल किया जाएगा इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि खट्टर कैबिनेट विस्तार में भाजपा के साथ गठबंधन करने वाली जजपा का 1 विधायक शामिल किया जा सकता है। 

माना जा रहा है कि कैबिनेट की कुर्सी हासिल करने वालों में भाजपा विधायक अभय यादव व जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायक देवेंद्र बलली का नाम सबसे आगे चल रहा है। जननायक जनता पार्टी (JPP) के कोटे से टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली का मंत्री बनना तय माना जा रहा है, बबली लंबे समय से लाबिंग में जुटे हुए हैं। भाजपा कोटे से पलवल के विधायक दीपक मंगला और हिसार के विधायक डॉ. कमला गुप्ता के नाम भी सामने आए हैं। बता दें कि, हरियाणा में भाजपा व जजपा के गठबंधन की सरकार है। जजपा के कोटे से दुष्यंत चौटाला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत