1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'हम फेसबुक, ट्विटर पर ये फैसला नहीं लेते कि मुख्यमंत्री कौन होगा', जानें हरियाणा के CM ने ऐसा क्यों कहा

'हम फेसबुक, ट्विटर पर ये फैसला नहीं लेते कि मुख्यमंत्री कौन होगा', जानें हरियाणा के CM ने ऐसा क्यों कहा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 12, 2022 09:05 am IST,  Updated : Dec 12, 2022 09:05 am IST

सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि हरियाणा के सीएम को बदला जा रहा है। ऐसे में वर्तमान हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इन अटकलों को खारिज किया है और सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें फैलाने वालों पर निशाना साधा है।

Manohar Lal Khattar- India TV Hindi
मनोहर लाल खट्टर Image Source : FILE/PTI

करनाल: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर चल रही उन अटकलों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि राज्य के सीएम को बदला जा रहा है। सीएम खट्टर ने कहा, 'रात को सोने से पहले कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर सीएम बदलने का शौक होता है, लेकिन बीजेपी का सीएम वही होगा, जो लोगों के लिए काम करेगा।'

खट्टर ने कहा कि लोगों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए कुछ भी नहीं बदलेगा। बीजेपी एक टीम है और हम फेसबुक, ट्विटर पर ये फैसला नहीं लेते कि सीएम कौन होगा। सीएम खट्टर का ये बयान करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय 'भगवान परशुराम महाकुंभ' के दौरान सामने आया।

यहां कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है: खट्टर

खट्टर ने ये भी कहा कि बीजेपी का चाहें सीएम हो या पीएम हो, वह हमेशा जनता के हित के लिए काम करेगा। यही हमारी विचारधारा है। यही हमारी उपलब्धि है और यही हमारे घोषणापत्र का हिस्सा है।सीएम खट्टर ने ये भी कहा कि यहां कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। हम सब एक टीम के रूप में काम करते हैं और एक टीम के रूप में फैसले लेते हैं। हम सोशल मीडिया के जरिए फैसले नहीं लेते।

खट्टर ने कहा कि कुछ लोगों को ये सब करने में आनंद आता है इसलिए उन्हें ऐसा करना चाहिए। मैं उनसे यही कहूंगा कि जब वह ये सब करते हुए थक जाएं तो उन्हें मेरे पास आना चाहिए। मैं उन्हें कुछ और काम करने के लिए दूंगा। बता दें कि मनोहर लाल खट्टर पिछले 8 सालों से हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत