1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Exclusive: बांग्लादेशी मुसलमानों का अलग से किया जाएगा ट्रीटमेंट, असम में बंपर जीत के बाद बोले हिमंता बिस्वा सरमा

Exclusive: बांग्लादेशी मुसलमानों का अलग से किया जाएगा ट्रीटमेंट, असम में बंपर जीत के बाद बोले हिमंता बिस्वा सरमा

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 05, 2026 07:26 pm IST,  Updated : May 05, 2026 07:35 pm IST

असम के हिमंता बिस्वा सरमा सीएम ने ममता बनर्जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। हिमंता सरमा ने कहा कि वह अखिलेश यादव को ज्यादा फॉलो नहीं करते हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा- India TV Hindi
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा Image Source : INDIA TV

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चुनावी नतीजों और विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते उन्होंने कहा कि जो परिणाम आए हैं, वे पहले से उनकी उम्मीदों के मुताबिक ही हैं। असम में बीजेपी की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर फायर मोड में नजर आए।

बांग्लादेशी मुसलमानों की पार्टी बनी कांग्रेस

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सरमा ने कहा कि 2016 से ही पार्टी 'बांग्लादेशी मुसलमानों की पार्टी' बन चुकी है। परिसीमन के बाद यह पूरी तरह उसी दिशा में आगे बढ़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में मुसलमानों और 'बांग्लादेशी मुसलमानों' के बीच अलग तरह से ट्रीटमेंट किया जाएगा।

मुसलमानों को बोलना होगा भारत माता की जय

सीएम सरमा ने ‘मिया मुसलमानों’ को लेकर कहा कि उन्हें पॉलिगैमी (बहुविवाह) और बाल विवाह जैसी प्रथाएं बंद करनी होंगी, साथ ही 'भारत माता की जय' बोलना होगा।

ममता को राज्यपाल पद से हटा सकते हैं- सरमा

इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। सरमा ने कहा कि अगर ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देतीं, तो राज्यपाल उन्हें पद से हटा सकते हैं।

अब नहीं चलेगी तुष्टिकरण की राजनीति

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वह उनकी राजनीति को ज्यादा फॉलो नहीं करते, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी और हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

पवन खेड़ा पर फिर साधा निशाना

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के मामले पर सरमा ने कहा कि यह अध्याय बंद नहीं होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कथित फर्जी दस्तावेज किसने तैयार किए। वहीं, राहुल गांधी के परिसीमन से जुड़े सवालों पर पलटवार करते हुए सरमा ने कहा कि वे यह बताएं कि वह मुसलमानों को कितनी सीटें देना चाहते हैं।

केरल और तमिलनाडु की जीत पर उठाए सवाल

साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि असम और बंगाल की बात करने वाले विपक्षी नेता केरल और तमिलनाडु में अपनी जीत को कैसे समझाते हैं। सरमा के इन बयानों से सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत