1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा चुनाव में कितनी महिलाओं और पुरुषों ने किया मतदान, यहां देखें राज्यों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव में कितनी महिलाओं और पुरुषों ने किया मतदान, यहां देखें राज्यों की लिस्ट

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 06, 2024 08:03 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 08:04 pm IST

लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। एनडीए की सरकार बनने जा रही है और पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बीच हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर किस राज्य में कितनी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने मतदान किया है।

How many women and men voted in the Lok Sabha elections 2024 see statewise list- India TV Hindi
चुनाव में कितनी महिलाओं और पुरुषों ने किया मतदान Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया है। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। एनडीए की बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। इस बीच वोटरों की लिस्ट आ चुकी है। इस लिस्ट में बताया गया है कि आखिर किस राज्य में कितनी संख्या में पुरुष, महिला व अन्य लोगों ने मतदान किया है। इस लिस्ट के मुताबिक, अंडमान निकोबार में 64.41 फीसदी पुरुषों ने और 63.77 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया है। चलिए बताते हैं किस राज्य में कितनी महिलाओं और पुरुषों ने मतदान किया है।

कितनी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने किया मतदान

आंध्र प्रदेश- 81.04 फीसदी पुरुष, 80.30 फीसदी महिलाएं

अरुणाचल प्रदेश- 75.62 फीसदी पुरुष, 79.67 फीसदी महिलाएं
असम- 81.42 फीसदी पुरुष, 81.71 फीसदी महिलाएं
बिहार- 53.28 फीसदी पुरुष, 59.39 फीसदी महिलाएं
चंडीगढ़- 68.67 फीसदी पुरुष, 67.25 फीसदी महिलाएं
छत्तीसगढ़- 73.40 फीसदी पुरुष, 72.23 फीसदी महिलाएं
दादर नगर हवेली और दमन दीव- 69.99 फीसदी पुरुष, 72.73 फीसदी महिलाएं
गोवा- 75.42 फीसदी पुरुष, 76.66 फीसदी महिलाएं
गुजरात- 63.52 फीसदी पुरुष, 56.56 फीसदी महिलाएं
हरियाणा- 65.97 फीसदी पुरुष, 63.49 फीसदी महिलाएं
हिमाचल प्रदेश- 69.19 फीसदी पुरुष, 72.64 फीसदी महिलाएं
जम्मू कश्मीर- 60.69 फीसदी पुरुष, 56.38 फीसदी महिलाएं

झारखंड- 63.79 फीसदी पुरुष, 6879 फीसदी महिलाएं
कर्नाटक- 71.12 फीसदी पुरुष, 70.16 फीसदी महिलाएं
केरल- 70.63 फीसदी पुरुष, 71.88 फीसदी महिलाएं
लद्दाख- 71.44 फीसदी पुरुष, 72.20 फीसदी महिलाएं
लक्षद्वीप- 82.88 फीसदी पुरुष, 85.47 फीसदी महिलाएं
मध्य प्रदेश- 69.37 फीसदी पुरुष, 64.24 फीसदी महिलाएं
महाराष्ट्र- 63.45 फीसदी पुरुष, 59.04 फीसदी महिलाएं
मणिपुर- 77.63 फीसदी पुरुष, 78.72 फीसदी महिलाएं
मेघालय- 74.35 फीसदी पुरुष, 78.80 फीसदी महिलाएं
मिजोरम- 58.15 फीसदी पुरुष, 55.67 फीसदी महिलाएं
नागालैंड- 57.55 फीसदी पुरुष, 57.90 फीसदी महिलाएं
दिल्ली- 59.03 फीसदी पुरुष, 58.29 फीसदी महिलाएं
ओडिशा- 73.37 फीसदी पुरुष, 75.55 फीसदी महिलाएं
पुड्डुचेरी- 78.64 फीसदी पुरुष, 79.13 फीसदी महिलाएं
पंजाब- 63.27 फीसदी पुरुष, 62.28 फीसदी महिलाएं
राजस्थान- 62.27 फीसदी पुरुष, 60.72 फीसदी महिलाएं
सिक्किम- 79.93 फीसदी पुरुष, 79.84 फीसदी महिलाएं
तमिलनाडु- 69.59 फीसदी पुरुष, 69.86 फीसदी महिलाएं
तेलंगाना- 66.07 फीसदी पुरुष, 65.29 फीसदी महिलाएं
त्रिपुरा- 56.25 फीसदी पुरुष, 57.24 फीसदी महिलाएं
उत्तर प्रदेश- 56.65 फीसदी पुरुष, 57.24 फीसदी महिलाएं
उत्तराखंड- 55.96 फीसदी पुरुष, 58.58 फीसदी महिलाएं
पश्चिम बंगाल- 78.43 फीसदी पुरुष, 80.18 फीसदी महिलाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत