1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: मन्नारगुडी सीट पर इन नेताओं के बीच होगी कड़ी टक्कर, पिछले चुनाव के आंकड़े भी जान लीजिए

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: मन्नारगुडी सीट पर इन नेताओं के बीच होगी कड़ी टक्कर, पिछले चुनाव के आंकड़े भी जान लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 14, 2026 03:28 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 03:28 pm IST

तमिलनाडु में जो विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उसमें अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि तमिलनाडु के मन्नारगुडी सीट पर किन नेताओं के बीच में टक्कर होने वाली है और पिछले दो चुनावों में क्या नतीजे रहे हैं।

मन्नारगुडी विधानसभा सीट के उम्मीदवार- India TV Hindi
मन्नारगुडी विधानसभा सीट के उम्मीदवार Image Source : INDIA TV

अभी विधानसभा चुनावों का दौर चल रहा है। इसी महीने की 9 तारीख को 2 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में 1 चरण में विधानसभा के चुनाव हो गए। अब दो राज्यों के विधानसभा चुनाव बचे हैं जिसमें एक पश्चिम बंगाल और दूसरा राज्य तमिलनाडु है। आपको बता दें कि आने वाले 23 अप्रैल को तमिलनाडु में एक ही चरण में विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव होंगे और 4 मई को दूसरे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के साथ ही तमिलनाडु के भी नतीजे सामने आएंगे। इस खबर में हम आपको यह बताने वाले हैं कि तमिलनाडु के मन्नारगुडी सीट पर कौन-कौन से नेताओं के बीच में टक्कर होने वाली है और उसके बाद आपको पिछले चुनावों के भी नतीजे बताएंगे।

इन नेताओं के बीच होगी टक्कर

आपको बता दें कि मन्नारगुडी सीट तमिलनाडु का एक जनरल सीट है। इस सीट पर इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में आपको मुख्य टक्कर TRB Rajaa (DMK) और एस. कामराज (AMMK) के बीच होने की उम्मीद है। वहीं, UVM राजराजन (TVK) और R भरथिसेल्वन (NTK) भी चुनावी मैदान में हैं, जिससे यह एक बहुकोणीय चुनावी जंग बन गई है।

पिछले चुनाव में क्या नतीजे आए थे?

अगर आपको साल 2021 के विधानसभा चुनावों की के नतीजे बताएं तो उस चुनाव में DMK के T R B Rajaa ने 37,393 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 45.11% वोट शेयर के साथ 87,172 वोट मिले थे। उन्होंने ADMK के Rajamanickam Siva को हराया था, जिन्हें 49,779 वोट (25.76%) मिले थे।

वहीं साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भी T R B Rajaa ने ही इस सीट से जीत हासिल की थी। 2016 के विधानसभा चुनाव में T R B Rajaa को 48.71% वोट शेयर के साथ 91,137 वोट मिले थे। वहीं ADMK उम्मीदवार एस. कामराज को 81,200 वोट (43.40%) मिले थे।

ये भी पढ़ें-

Tamil Nadu Assembly Election 2026 : गोबीचेट्टीपलायम में किन उम्मीदवारों के बीच है कांटे की टक्कर, समझें पूरा सियासी गुणा-भाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत