1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चुनाव मंच: भाजपा नेता प्रेम शुक्ला और कांग्रेस के अभय दुबे में हुई जोरदार बहस, जानें किसने क्या कहा

चुनाव मंच: भाजपा नेता प्रेम शुक्ला और कांग्रेस के अभय दुबे में हुई जोरदार बहस, जानें किसने क्या कहा

 Published : Apr 24, 2024 03:06 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 04:04 pm IST

इंडिया टीवी के महासम्मेलन चुनाव मंच में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रेम शुक्ला और कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने अपना-अपना पक्ष रखा। दोनों ही नेताओं ने तमाम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।

Chunav Manch- India TV Hindi
चुनाव मंच में प्रेम शुक्ला और अभय दुबे। Image Source : INDIA TV

India TV Chunav Manch: इंडिया टीवी के महासम्मेलन चुनाव मंच में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रेम शुक्ला और कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता अभय दुबे ने शिरकतकी। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर सियासी वार किए। भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही हार मान ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से उसके सहयोगी दल ही दूरी बनाए हुए हैं। प्रेम शक्ला ने कहा कि एक बार फिर भाजपा सरकार, अबकी बार 400 पार। 

सैम पित्रोदा के बयान पर बरसे प्रेम शुक्ला 

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 'विरासत टैक्स' को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने जमकर हमला बोला। प्रेम शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस माताओं-बहनों का मंगलसूत्र छीन लेना चाहती है। वहीं कांग्रेस नेता अभय दुबे ने भाजपा पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया। 

भाजपा के निशाने पर राहुल

इंडी अलायंस को लेकर भी प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए। इस बीच अभय दुबे ने कहा कि वो देश के प्रधानमंत्री पर कोई निजी टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। ओबीसी आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस नेता ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया।  

केजरीवाल को नहीं बिल रही बेल 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने को लेकर जनता की तरफ से किए सवाल पर भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को मजबूत करने वाली पार्टी है। केजरीवाल शराब घोटाले में शामिल हैं और उन्हें कोर्ट से बेल नहीं मिल रही है। 

यह भी पढ़ें:

चुनाव मंच: 'जिनके नाम में राम है उन्होंने ऐसा किया', कांग्रेस छोड़ने पर बोले-रोहन गुप्ता

चुनाव मंच: 'जो कांग्रेस को चला रहा उसने कभी क्लास मॉनिटर का चुनाव भी नहीं लड़ा'-बोले गौरव बल्लभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत