1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. India TV Poll: MP और छत्तीसगढ़ में टिकट बंटने के बाद हो रही बगावत क्या कांग्रेस के लिए साबित होगी घातक, जानें जनता की राय

India TV Poll: MP और छत्तीसगढ़ में टिकट बंटने के बाद हो रही बगावत क्या कांग्रेस के लिए साबित होगी घातक, जानें जनता की राय

 Published : Oct 25, 2023 02:38 pm IST,  Updated : Oct 25, 2023 02:38 pm IST

मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी करना शुरू कर दिया है।

Congress- India TV Hindi
कांग्रेस में टिकट को लेकर आपसी कलह देखने को मिल रही है। Image Source : FILE PHOTO

India TV Poll: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। राजनितिक पार्टियों ने अपने-अपने नेताओं को टिकट बांटना शुरू कर दिया है। टिकट बंटने के बीच ही नेताओं के बीच नाराजगी भी देखने को मिल रही है। टिकट न मिलने के कारण कुछ नेता तो फूट-फूट कर रोने लगे हैं। ऐसे में टिकट बंटने के बाद कांग्रेस पार्टी में जो बगावत दिखने को मिल रही है ये कांग्रेस के लिए परेशानी बन सकती है? इसी को लेकर इंडिया टीवी ने जनता से राय जाननी चाही और जनता ने जो प्रतिक्रिया दी है उसे जान आप भी दंग रह जाएंगे।

जनता ने खुल रखी अपनी राय

इंडिया टीवी ने 'आपकी राय' में जनता से बीते दिन पूछा कि MP और छत्तीसगढ़ में टिकट बंटने के बाद हो रही बगावत क्या कांग्रेस के लिए घातक सिद्ध होगी? इस पोल पर कुल 7065 लोगों ने वोट दिया,जिनमें से 79.5 प्रतिशत लोगों को लगता है कि ये कांग्रेस के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। वहीं, 21.2 फीसदी लोगों को लगता है कि ऐसा नहीं होगा। वहीं, 3 प्रतिशत लोगों को मानना है कि इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

India TV Poll
Image Source : INDIA TVIndia TV Poll

जानकारी दे दें कि इंडिया टीवी देश का भरोसेमंद चैनल व वेबसाइट है और ये आपके लिए रोज आपकी राय सेगमेंट में ऐसे जरूरी सवाल जनता से पूछे जाते हैं। जिनमें जनता खुलकर अपनी राय व्यक्त करती है।

ये भी पढ़ें:

India TV Poll: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या के नहीं खेलने से टीम इंडिया को नुकसान होगा? जानें फैंस की राय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत