1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हेमंत के सिर पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार? निशिकांत दुबे बोले-'घर में भी फूट पड़ी है'

हेमंत के सिर पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार? निशिकांत दुबे बोले-'घर में भी फूट पड़ी है'

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 31, 2024 07:34 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 07:34 pm IST

झारखंड में सियासी हलचल तेज है। सीएम हेमंत सोरेन कभी भी गिरप्तार हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद कौन सीएम होगा, इसे लेकर भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने तंज कसा है।

nishikant dubey and hemant soren- India TV Hindi
हेमंत सोरेन पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज Image Source : FILE PHOTO

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें। हेमंत सोरेन से पिछले 6 घंटे ED पूछताछ कर रही है लेकिन उसके बाद भी हेमंत सोरेन के जवाब से ईडी संतुष्ट नहीं है। कहा जा रहा है कि सोरेन से कोयला घोटाले में भी पूछताछ की गई थी। कहा जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। कथित जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय हेमंत सोरेन पूछताछ कर रही है। इस बीच राज्य में सियासी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।  कहा जा रहा है कि संभावना है कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बनाई जा सकती हैं। इस पूरे मामले पर भाजपा नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में आंतरिक कलह का दावा किया है।

इन अटकलों पर निशिकांत दुबे ने  न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "वह (हेमंत सोरोन) अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके घर में फूट पड़ गई है। उनके तो  29 में से 18 विधायक उनकी पत्नी के पक्ष में ही नहीं हैं." उन्होंने कहा कि जेएमएम के 18 विधायक चाहते हैं कि वसंत सोरेन सीएम बनें. पार्टी की यह टूट दिखाती है कि जेएमएम के यह नेता भ्रष्टाचारी के साथ नहीं रहने चाहते हैं। ऐसा लगता है कि झारखंड का भविष्य अब उज्जवल होने वाला है।

सीता सोरेन ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

सीता सोरेन ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को लेकर झारखंड सरकार की आलोचना की थी, वहीं हेमंत सोरेन को पहले से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध और केंद्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जांच का सामना करना पड़ रहा था।

सीता सोरेन ने अप्रैल 2022 में आरोप लगाया था, "गुरुजी (शिबू सोरेन, झामुमो सुप्रीमो) और मेरे पति के जल, जंगल, जमीन (जल, जंगल और जमीन) के दृष्टिकोण को नष्ट किया जा रहा है।" सीता ने कहा, "भ्रष्ट अधिकारियों को बचाया जा रहा है। लोगों को हमारी सरकार से उम्मीदें थीं, लेकिन अब वे निराश हैं।"

सोरेन परिवार की कलह आई सामने

झारखंड में मुख्‍यमंत्री पद को लेकर अब सोरेन परिवार में कलह देखा जा रहा है। शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भी इस दौड़ में शामिल हो गई हैं। कल्‍पना सोरेन को सीएम बनाना उन्‍हें किसी भी हाल में मंजूर नहीं है, यह बात उन्होंने साफ लफ्जों में कह दिया है। सीता सोरेन जामा विधानसभा सीट से तीन बार की विधायक रह चुकींं हैं।

निशिकांत दुबे ने कसा तंज

मुख्यमंत्री आवास से सभी विधायकों को 5 बस में बैठाकर राजभवन भेजने की तैयारी हो रही है। राजभवन में हलचल तेज है और जेएमएम के नेता राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन को अब राज्यपाल महोदय की याद आ रही है।

निशिकांत दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के ऊपर अपने ST होने का हवाला देकर केस दर्ज किया। मगर, मुख्यमंत्री  जी SC/ST कानून ना आपने पढ़ा ना आपके अधिकारियों ने। आप किसी कीमत पर  केस नहीं दर्ज कर सकते। मूर्खता की पराकाष्ठा देखना है तो झारखंड आइए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत