1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिग्विजय सिंह पर करारा हमला, कहा- 'हे महाकाल इन जैसे लोग भारत में पैदा ना हों'

ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिग्विजय सिंह पर करारा हमला, कहा- 'हे महाकाल इन जैसे लोग भारत में पैदा ना हों'

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Apr 21, 2023 04:56 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 06:12 pm IST

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान से इतने आहत हुए कि उन्होंने उनके इस देश में दोबारा कभी न पैदा होने की कामना कर दी।

Madhya Pradesh, Jyotiraditya Scindia, Digvijay Singh, Congress, BJP- India TV Hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया Image Source : FILE

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में आज दो नेताओं की खूब चर्चा है। यह दोनों नेता कभी एक साथ एक ही पार्टी के नेता हुआ करते थे लेकिन आज कल दोनों एक-दूसरे पर जमकर निजी हमले कर रहे हैं। दोनों नेता एक-दूसरे को मध्य प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही है। यह जंग अब खुलेआम सोशल मीडिया पर आ चुकी है। 

'दिग्विजय सिंह जैसे कभी भारत में पैदा न हों'

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान से इतने आहत हुए कि उन्होंने उनके इस देश में दोबारा कभी न पैदा होने की कामना कर दी। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, "हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा ना हों।"

Madhya Pradesh, Jyotiraditya Scindia, Digvijay Singh, Congress, BJP
Image Source : TWITTERज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्वीट

पहले कुछ ऐसा ही बोले थे दिग्विजय सिंह 

दरअसल दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कह दिया था कि महाकाल से मेरी विनती है कि कांग्रेस में कोई दूसरा सिंधिया पैदा न करें। उन्होंने कहा, "हे महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा ना हो"। उन्होंने यह भी कहा कि जब कमलनाथ सरकार को गिराया गया उस समय राजा महाराजा बीजेपी के हाथों बिक गए थे और गरीब और दलित विधायक नहीं बिके। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत