1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने चला बड़ा सियासी दांव, बीएन चंद्रप्पा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने चला बड़ा सियासी दांव, बीएन चंद्रप्पा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 09, 2023 11:17 am IST,  Updated : Apr 09, 2023 11:17 am IST

कर्नाटक चुनव से पहले कांग्रेस ने बड़ा सियासी दांव खेला है और बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

karnataka elections 2023- India TV Hindi
कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव Image Source : TWITTER

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई रिजल्ट घोषित हो जाएंगे। चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है और सभी राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का क्रम जारी है। वहीं चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के नेता और पूर्व सांसद बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर बड़ा सियासी दांव चल दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चंद्रप्पा की कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी है।

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस का नेतृत्व अभी डीके शिवकुमार कर रहे हैं और उनके अलावा 5 कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। जो इस प्रकार हैं- बीएन चंद्रप्पा (नवनियुक्त), रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खांद्रे, सतीश जरकीहल्ली। पांचों कार्यकारी अध्यश्क्षों में से एक कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुव नारायण का बीते दिनों निधन हो गया था और उन्हीं की जगह चंद्रप्पा की नियुक्ति की गई है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत