1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'जो होना है, होने दो, क्या राजनीति मेरे पिता की जागीर है?' सिद्धारमैया का चौंकाने वाला बयान आया सामने

'जो होना है, होने दो, क्या राजनीति मेरे पिता की जागीर है?' सिद्धारमैया का चौंकाने वाला बयान आया सामने

 Published : Dec 02, 2025 08:54 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 09:30 pm IST

कर्नाटक में कांग्रेस के नेताओं के बीच सीएम पद को लेकर रस्साकशी जारी है। इस बीच सीएम सिद्धारमैया का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है जिसमें वो अपने एक विधायक से कह रहे हैं कि क्या राजनीति मेरे पिता की जागीर है?

Siddaramaiah karnataka cm post race- India TV Hindi
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया। Image Source : PTI

कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री के पद को लेकर चल रहे विवाद को लेकर राजनीतिक जगत में चर्चा लगातार जारी है। राज्य के के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक दूसरे के यहां जाकर मुलाकात की है और ये दिखाने की कोशिश की है कि उनके बीच सबकुछ सही है। हालांकि, मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही रस्साकशी के बीच सीएम सिद्धारमैया का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पार्टी के एक विधायक से बातचीत के दौरान ये कहा है कि "क्या राजनीति मेरे पिता की जागीर है? राजनीति स्थायी नहीं है।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।

क्या बोले सिद्धारमैया?

दरअसल, सीएम सिद्धारमैया कांग्रेस विधायक बेलूरू गोपाल कृष्ण के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। सिद्धरमैया ने विधायक गोपाल कृष्ण से कहा- "जो होना है, होने दो। क्या राजनीति मेरे पिता की जागीर है? राजनीति स्थायी नहीं है।" सिद्धारमैया इस बातचीत का संदर्भ तो सामने नहीं आया है लेकिन उनके इस बयान को राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच काफी अहम माना जा रहा है।

आलाकमान कहेगा तो शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे- CM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को एक और बड़ा बयान दिया है। सिद्धारमैया ने कहा है कि उनके और डीके शिवकुमार के बीच कोई भी मतभेद नहीं है। सीएम ने कहा कि वह और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एकजुट हो कर सरकार को चला रहे हैं और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे। सिद्धारमैया सीएम पद को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर दोनों नेता सीएम के पद को लेकर हाई कमान के फैसला का पालन करेंगे और जब हाई कमान कहेगा तो डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। 

हम हमेशा एकजुट हैं, हम भाई हैं- सिद्धारमैया

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शिवकुमार के साथ नाश्ता करने के बाद मीडिया से बातचीत की थी। उन्होंने कहा था- "हम हमेशा एकजुट हैं, हम भाई हैं और साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अगर आलाकमान बुलाएगा तो मैं उनसे मिलने जरूर जाऊंगा। हम आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Karnataka Politics: फिर सजी शिवकुमार-सिद्धारमैया के नाश्ते की टेबल, क्या क्या परोसा गया? देखें वीडियो

मैंने इडली डोसा खिलाया, DK ने मुझे देसी मुर्गी खिलाई, शिवकुमार से मिलकर क्या क्या बोले CM सिद्धारमैया? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत