1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मैंने इडली डोसा खिलाया, DK ने मुझे देसी मुर्गी खिलाई, शिवकुमार से मिलकर क्या क्या बोले CM सिद्धारमैया? जानें

मैंने इडली डोसा खिलाया, DK ने मुझे देसी मुर्गी खिलाई, शिवकुमार से मिलकर क्या क्या बोले CM सिद्धारमैया? जानें

 Reported By: T Raghavan Edited By: Kajal Kumari
 Published : Dec 02, 2025 12:16 pm IST,  Updated : Dec 02, 2025 01:42 pm IST

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर मचे बवाल के बीच आज फिर से डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया ने साथ ब्रेकफास्ट किया। उसके बाद सिद्धारमैया ने कहा-मैंने तो इन्हें इडली खिलाई और इन्होंने देसी मुर्गी खिलाई। जानें और क्या क्या कहा?

कर्नाटक की राजनीति- India TV Hindi
कर्नाटक की राजनीति Image Source : PTI

कर्नाटक में सियासी बवाल के बीच मंगलवार को डीके शिवकुमार से मुलाकात के बाद सीएम सिद्दारमैया ने कहा, आज का ब्रेकफास्ट मजेराद रहा। मैं नॉन वेज हूं और डिके तो वेज हैं, उन्हें मैंने वेज में इडली डोसा, वड़ा, सूजी का हलवा खिलाया था, लेकिन आज उन्होंने मुजे देसी मुर्गी खिलाई। मैंने खास तौर पर कहा था कि मुझे मैसूर का खाना खिलाना, तो उन्होंने अपने गांव से लाकर मुझे देसी मुर्गी खिलाई।इसके बाद सिद्धारमैया ने कहा, राहुल गांधी और हाई कमान जो फैसला करेगा वो मानेंगे। हम हमेशा भाई हैं एक पार्टी में हैं। एक सिद्धान्त मानते हैं, साथ हैं, साथ रहेंगे। हमने ब्रेक फास्ट पर कोई चर्चा नहीं की, इसके बाद एसेम्बली सेशन, 8 दिसम्बर से शुरू हो रहा है, हमको क्या रणनीति बनानी है, इसपर बात की।


हाई कमान जो भी फैसला करे, वही मंजूर होगा

हम आठ दिसम्बर को सभी सांसदों से मिलेंगे, किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे, यही फैसला हुआ है। मेरे घर पर जो मीटिंग हुई थी उसमें फैसला किया गया था कि हाई कमान राहुल सोनिया खरगे जो भी फैसला करेंगे मानेंगे। अगर हाई कमान बुलाएंगे तो हम दिल्ली भी जाएंगे। 

ब्रेकफास्ट के बाद शिवकुमार ने कहा, पहले मैंने ही बुलाया था लेकिन सीएम सिद्धारमैया ने कहा, तुम पहले आओ मैं गया। आज वो आये, मैंने उन्हें मैसुरु स्टाइल ब्रेकफास्ट खिलाया। एमएलसी, असेम्बली, पार्टी और सरकार को लेकर विभिन्न बातों पर चर्चा हुई, जो भी विपक्ष मुद्दा उठाएगा हम उसको काउंटर करेंगे। आठ दिसंबर को दिल्ली जाकर वापस आयेंगे, सांसदों से मिलेंगे फंड को लेकर सांसदों को जिम्मेदारी दी जाएगी। विपक्ष के नेताओं को भी साथ लेकर जाएंगे।

सीएम पद की कुर्सी पर खींचतान, कुछ नहीं कहा

सीएम सिद्धारमैया ने सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान पर कुछ नहीं बोला है। असेम्बली में सरकार की रणनीति और केंद्र के कार्यक्रमों को लेकर फंड कैसे लिया जाए उस पर बात करेंगे। हमारे सभी MLA एकजुट हैं, हम सभी एक जुट होकर चुनाव फेस करेंगे। अगर वो बुलाएंगे तो हम जायेगें। हममें कोई मतभेद नहीं है, हम एकजुट हैं, साथ में सरकार चलाएंगे आगे भी सरकार बनाएंगे।

सीएम डिप्टी सीएम के ब्रेकफास्ट पर भाजपा ने कसा तंज

कर्नाटक के CM और उनके डिप्टी DK शिवकुमार के बीच आज हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग पर BJP MP बसवराज बोम्मई ने कहा, "यह तो बस एक टीज़र है, कांग्रेस की हालत दिखाने वाली पूरी पिक्चर जल्द ही सामने आएगी...अगर CM और डिप्टी CM ब्रेकफास्ट मीटिंग में बिज़ी रहेंगे, तो वे लोगों की भलाई के लिए कब काम करेंगे? 'कर्नाटक का नाटक' जल्द खत्म होना चाहिए...(कांग्रेस का) हाईकमान कहाँ है? यह एक फैमिली मैटर है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत