1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. YSRCP और TDP के कार्यकर्ताओं के बीच क्यों हुई खूनी झड़प? मौके से खौफनाक Video आए सामने

YSRCP और TDP के कार्यकर्ताओं के बीच क्यों हुई खूनी झड़प? मौके से खौफनाक Video आए सामने

 Reported By: T Raghavan,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 16, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 04:06 pm IST

आंध्र प्रदेश के अन्नमया में जगन रेड्डी की YSRCP और चंद्रबाबू नायडू की TDP के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प हुई है। इस घटना से जुड़े खौफनाक Video सामने आए हैं जिसने लोगों को डरा कर रख दिया है।

clash between YSRCP and TDP workers in the Annamayya- India TV Hindi
YSRCP और TDP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प। Image Source : REPORTER

आंध्र प्रदेश के अन्नमया जिले में YSRCP और TDP के कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को खूनी झड़प हो गई। YSRCP के लोकसभा फ्लोर लीडर मिथुन रेड्डी ने आरोप लगाया कि पुंगनूर में TDP कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोककर उन पर जान लेवा हमला किया। रायाचोटी इलाके से भी YSRCP के दफ्तर में जबरदस्त तोड़फोड़ और वाहनों को आग लगाने की घटना सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आज शुक्रवार से आंध्रप्रदेश में स्थानीय चुनावों को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है। आरोप है कि शुक्रवार को पुंगनूर नगर पालिका में YSRCP के प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे YSRCP के लोकसभा फ्लोर लीडर और राजमपेट के सांसद पी. वी. मिथुन रेड्डी के काफिले पर TDP समर्थकों ने हमला कर दिया, उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके और लाठियों तथा लोहे की छड़ों से हमला किया।

TDP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काफिले को रोक दिया और YSRCP उम्मीदवारों को नामांकन केंद्र तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की। YSRCP नेताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पार्टी का कहना है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी न तो हमलावरों को रोक पाए और न ही उम्मीदवारों की सुरक्षा कर सके।

YSRCP ने TDP पर आरोप लगाया

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश की राजनीति में TDP और YSRCP एक दूसरे की धुर विरोधी मानी जाती है। YSRCP ने सांसद की जान लेने की इस कोशिश की निंदा की है। पार्टी ने TDP पर आरोप लगाया कि वह अपने कार्यकर्ताओं को विपक्षी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करने दे रही है। पार्टी ने मांग की है कि राज्य चुनाव आयोग तुरंत हस्तक्षेप करे, पुलिस को आपराधिक मामले दर्ज करने और दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे, और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे जो इस हमले को रोकने में नाकाम रहे। साथ ही, पार्टी ने उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावकों के लिए सुरक्षा की मांग की है, और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रभावित सभी उम्मीदवार बिना किसी रुकावट के सुरक्षित रूप से अपना नामांकन दाखिल कर सकें।

रायाचोटी इलाके में भी हिंसक झड़प

इसी तरह जिले के रायाचोटी इलाके में भी दोनों दलों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई, YSRCP ने आरोप लगाया कि TDP के लोगों ने पार्टी के दफ्तर में जबरदस्त तोड़फोड़ की और वहां खड़े वाहनों को आग लगा दी। इन दो घटनाओं के बाद पूरे इलाके में तनाव के हालात हैं, पुलिस स्तिथि को काबू में करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- जनसंख्या विस्फोट वाले देश में आंध्र प्रदेश सरकार ने क्यों शुरू की तीसरे और चौथे बच्चे पर 'कैश ऑफर' की स्कीम? आंकड़ों से समझिए

आंध्र प्रदेश में बनेंगे 5,000 नए मंदिर, CM नायडू ने निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।