1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस नेता एमबी पाटिल ने युवक को मारा थप्पड़, विकास कार्यों से जुड़ा पूछा था सवाल

कांग्रेस नेता एमबी पाटिल ने युवक को मारा थप्पड़, विकास कार्यों से जुड़ा पूछा था सवाल

 Written By: Avinash Rai
 Published : Apr 23, 2023 06:58 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 07:24 pm IST

शनिवार की रात एमबी पाटिल चुनाव प्रचार के लिए अपने क्षेत्र में निकले हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस मामले पर पाटिल का कहना है कि युवक द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

Karnataka congress Leader mb patil slaps boy during election campaigne- India TV Hindi
कांग्रेस नेता एमबी पाटिल ने युवक को मारा थप्पड़ Image Source : ANI

कर्नाटक में बाबलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एमबी पाटिल इन दिनों सुर्खियों में हैं। जानकारी के मुताबिक विजयपुरा में उनसे विकास कार्यों से संबंधित एक सवाल किया गया था। इस सवाल के जवाब में उन्होंने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। बता दें कि शनिवार की रात एमबी पाटिल चुनाव प्रचार के लिए अपने क्षेत्र में निकले हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस मामले पर पाटिल का कहना है कि युवक द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। 

भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा ने इस बाबत कांग्रेस और एमबी पाटिल पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस के डीएनए में है गुंडागिरी। कर्नाटका कांग्रेस के घमंडी विधायक एमबी पाटिल ने युवक को थप्पण मारा। शिकायतों के निपटान की बात करने पर कांग्रेस द्वारा पीटा जाना ही एकमात्र गारंटी है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने ट्विटर पर इस बाबत एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एमबी पाटिल युवक को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद कर्नाटक में राजनीति तेज हो गई है। 

क्या है मामला

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। ऐसे में सियासी पारा चरम पर पहुंच चुका है। जनता को अपने पक्ष में करने के लिए सभी दल अपनी-अपनी बिसात बिछा रहे हैं। इसी कड़ी में बाबलेश्वर क्षेत्र से विधायक एमबी पाटिल चुनाव प्रचार के लिए अपने क्षेत्र में निकले थे। इस दौरान युवक ने एमबी पाटिल से सवाल किया कि उन्होंने युवक के गांव के लिए क्या विकास कार्य किए हैं। सूत्रों की मानें तो इस सवाल के जवाब में बहस होने लगी और एमबी पाटिल ने युवक को थप्पड़ मार दिया। वहीं पाटिल का कहना है कि युवक द्वारा राज्य को लेकर अपमानजनक शब्द कहे जा रहे थे। इसलिए उन्होंने उसे थप्पड़ मारा। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक द्वारा विकास कार्य से संबंधित सवाल किए जाने के कारण युवक को थप्पड़ मारा गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत