1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2024 में कितनी मजबूत स्थिति में बीजेपी? जानिए क्या कह रहे आंकड़े

2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2024 में कितनी मजबूत स्थिति में बीजेपी? जानिए क्या कह रहे आंकड़े

 Published : Jun 01, 2024 08:18 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 08:18 pm IST

कर्नाटक में 2024 के लोकसभा के चुनाव में बीजेपी की स्थिति मजबूत है या कमजोर? यहां इन आंकड़ों से आप समझ सकते हैं।

2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2024 में कितनी मजबूत स्थिति में बीजेपी?- India TV Hindi
2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2024 में कितनी मजबूत स्थिति में बीजेपी? Image Source : INDIA TV

कर्नाटक की राजनीति में बीते दिनों काफी गरम माहौल रहा है कारण बने थे जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना। प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगे थे कई महिलाओं के साथ यौन शोषण किया और उनके ढ़ेर सारे वीडियो भी बनाए। जानकारी दे दें कि जेडी(एस) के  साथ एनडीए का अलाएंस है। इसे लेकर विपक्षी पार्टी खूब हमलावर रही। उन्होंने जमकर बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोला। हालांकि जेडी(एस) ने प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निष्कासित कर दिया। अभी वह पुलिस की कस्टडी में हैं। इससे राजनीतिक विद्वानों को लगा कि इस बार एनडीए को नुकसान हो सकता है। 

INDIA TV CNX में कर्नाटक का हाल

INDIA TV CNX के एग्जिट पोल कर्नाटक में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। INDIA TV CNX पोल में आप देखेंगे कि रेवन्ना केस से बीजेपी को कुछ खास नुकसान नहीं हो रहा है। INDIA TV CNX के एग्जिट पोल में कर्नाटक की कुल 28 सीटों में से बीजेपी को अकेले 18 से 22 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 4 से 8 सीट मिल रही है। जबकि जेडीएस को 1 से 3 सीट मिलती दिख रही है।

2019 में किस पार्टी को मिली थीं कितनी सीटें? 

अगर पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो राज्य में तब दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहला फेज 18 अप्रैल को तो दूसरा फेज 23 अप्रैल 2019 को संपन्न हुआ था। इस चुनाव में भाजपा (NDA) के खाते में 25 सीटें आईं थीं। वहीं, कांग्रेस और जेडीएस ने 1-1 सीट अपने नाम की थी। जबकि एक निर्दलीय (भाजपा समर्थित) सीट को भी जीत मिली थी।

राज्य की हॉट सीट

उम्मीदवार व पार्टी नाम लोकसभा सीट 
प्रज्वल रेवन्ना (एनडीए) vs एम. श्रेयस पटेल(कांग्रेस) हासन 
तेजस्वी सूर्या (बीजेपी) vs सौम्या रेड्डी (INDIA ब्लॉक) बेंगलुरु दक्षिण 
शोभा करंदलाजे (बीजेपी) vs एमवी राजीव गौड़ा (INDIA ब्लॉक) बेंगलुरु उत्तर
पीसी मोहन(बीजेपी) vs मंसूर अली खान(INDIA ब्लॉक) बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट
एचडी कुमारस्वामी(एनडीए) vs वेंकटरमने गौड़ा(कांग्रेस) मांड्या लोकसभा सीट
यदुवीर वाडियार(बीजेपी) vs एम. लक्ष्मण (कांग्रेस)  मैसूर की कोडागु संसदीय सीट 
श्रीनिवास पुजारी (भाजपा) vs जयप्रकाश हेगड़े (कांग्रेस) उडुपी-चिक्कमगलुरु सीट
 

 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Exit Poll LIVE: झारखंड के मूड में किसकी है सरकार? जानें क्या कह रहा एग्जिट पोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत