1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अब मोदी के इस मंत्री ने साधा निशाना, कहा- देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं राहुल

अब मोदी के इस मंत्री ने साधा निशाना, कहा- देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं राहुल

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 17, 2022 12:57 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 01:21 pm IST

राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है और ‘अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।’

किरण रिजिजू, केंद्रीय मंत्री- India TV Hindi
किरण रिजिजू, केंद्रीय मंत्री Image Source : TWITTER

नयी दिल्ली : राहुल गांधी तवांग झड़प और भारत-चीन को लेकर दिए अपने बयानों के चलते एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। अब कानून मंत्री किरण रिजिजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए  राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं। इस बीच रिजिजू तवांग के यांग्त्से क्षेत्र में पहुंचे जहां भारतीय सैनिकों की चीनी सेना के साथ झड़प हुई थी। उन्होंने यांग्त्से में सैनिकों के साथ एक तस्वीर भी ट्वीट की है।

राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है और ‘अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।’ 

किरण रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण भी बन गए हैं।’ अरुणाचल प्रदेश से सांसद रिजिजू ने कहा कि लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।

इससे पहले आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इशारों-इशारों में राहुल गांधी को नसीहद दे डाली। उन्होंने FICCI के 95वें वार्षिक सम्मेलन और AGM में कहा कि झूठ बोलकर लंबे समय तक राजनीति नहीं की जा सकती। राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति सच बोलकर की जाती है, झूठ बोलकर नहीं।  साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर समय राजनीति में किसी की नीयत पर संदेह करना ठीक नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत