1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Parliament Session Live: संसद के बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच नोकझोंक जारी, यहां पढ़ें हर अपडेट

Parliament Session Live: संसद के बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच नोकझोंक जारी, यहां पढ़ें हर अपडेट

 Updated : Mar 12, 2025 09:44 am IST

Parliament Session Live: मंगलवार को संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग का दूसरा दिन हैं। बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच नोकझोंक लगातार जारी है। यहां पढ़ें सत्र का हर अपडेट

Live Parliament Budget Session- India TV Hindi
संसद का बजट सत्र Live Image Source : PTI

संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग सोमवार 10 मार्च से शुरू हो चुका है। सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में विपक्ष की ओर से काफी हंगामा देखने को मिला। लोकसभा में विपक्षी दलों और सरकार के बीच NEP और त्रिभाषा नीति को लेकर नोकझोंक देखने को मिली थी। इसके अलावा लोकसभा सीटों के परिसीमन, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोटर टर्न आउट के मुद्दे पर भी बहस हुई। माना जा रहा है कि मंगलवार को भी सरकार और विपक्ष के बीच बहस देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं संसद के सत्र से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में...

Parliament Session Live:

Auto Refresh
Refresh
  • 2:34 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    लोकसभा में आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025 पेश

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज लोकसभा में आव्रजन और विदेशी विधेयक 2025 पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य भारत के आव्रजन कानूनों को आधुनिक बनाना और उन्हें मजबूत करना है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से विधेयक पेश किया।

  • 1:44 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    शिक्षा नीति को लेकर फिर हंगामा

    राज्य सभा में आज शिक्षा मंत्रालय के कार्यकरण पर चर्चा के दौरान नई शिक्षा नीति को लेकर फिर हंगामा हुआ। नेता विपक्ष की चेयर को लेकर इस्तेमाल की गई शब्दावली पर नेता सदन जेपी नड्डा ने आपत्ति जताई जिसके बाद नेता विपक्ष ने चेयर से माफी मांगी।

  • 12:50 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अप्रवासन (Immigration) एवं विदेशी विधेयक, 2025 पेश करने के लिए लोकसभा में प्रस्ताव पेश

    अप्रवासन एवं विदेशी विधेयक, 2025 में राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को देश में विदेशी नागरिकों के प्रवेश या ठहरने से इनकार करने के आधार के रूप में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें अन्य देशों के साथ उनके जुड़ाव के आधार पर व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के प्रावधान भी शामिल हो सकते हैं।

  • 11:46 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिए सवालों के जवाब

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान MGNREGS के तहत ग्रामीण रोजगार चाहने वालों के संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया।

     

  • 11:44 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

    मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और लोकसभा सीटों के परिसीमन के मुद्दे पर मंगलवार को कांग्रेस और द्रमुक सहित अन्य विपक्षी दलों के भारी हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित।

     

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    यूडीएफ का आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में प्रदर्शन

    केरल (यूडीएफ) के सांसदों ने आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में संसद में विरोध प्रदर्शन किया, उनका मानदेय बढ़ाकर 21,000 रुपये करने और उन्हें सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 5 लाख रुपये मिलने की मांग की।

     

  • 11:05 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डीएमके ने किया धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन

    डीएमके सांसद कनिमोझी और अन्य डीएमके सांसदों ने तीन-भाषा मुद्दे पर संसद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणी के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया।

     

  • 10:07 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अमित शाह लोकसभा में आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 पेश करेंगे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 पेश करेंगे, जिसमें विदेशियों के लिए पासपोर्ट, वीजा और पंजीकरण आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

  • 9:51 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कांग्रेस सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया

    कांग्रेस सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ने ओडिशा में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।

     

  • 9:50 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मनीष तिवारी ने कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बाहरी दबाव के चलते भारत द्वारा टैरिफ में कथित कटौती पर चर्चा के लिए लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया।

  • 9:50 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मनिकम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव दायर किया

    कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कथित फर्जी मतदाता मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दायर किया।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत