1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, RSS के गढ़ में होगी राहुल गांधी की पहली रैली

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, RSS के गढ़ में होगी राहुल गांधी की पहली रैली

 Reported By: Subhash Kumar,  Edited By: Sachin Chaudhary Yogendra Tiwari
 Published : Dec 15, 2023 03:41 pm IST,  Updated : Dec 15, 2023 04:06 pm IST

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी लोकसभा चुनाव का प्रचार आरएसएस के गढ़ नागपुर से शुरू करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस रैली के आयोजन को लेकर नागपुर में बैठक भी की है।

राहुल गांधी।- India TV Hindi
राहुल गांधी। Image Source : PTI

देश में हाल ही में 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का समापन हुआ है। तेलंगाना को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में कांग्रेस पार्टी को निराशा हाथ लगी है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी तो वहीं, कांग्रेस के हाथ से राजस्थान और छत्तीसगढ़ को भी छीन लिया। अब इस झटके से उबर कर कांग्रेस जल्द ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने जा रही है। खबर आई है कि कांग्रेस इस बार आरएसएस के गढ़ से लोकसभा चुनाव 2024 के अभियान की शुरुआत करेगी।

राहुल नागपुर में करेंगे रैली

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी लोकसभा चुनाव का प्रचार आरएसएस के गढ़ नागपुर से शुरू करेगी। ऐसी खबर है कि राहुल गांधी 28 दिसंबर को नागपुर में बड़ी सभा का आयोजन करने वाले हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस रैली के आयोजन को लेकर नागपुर में बैठक भी की है। पार्टी की ओर से भी जल्द ही इस कार्यक्रम का ऐलान किया जा सकता है। 

नागपुर में कांग्रेस की बैठक 

राहुल की रैली की रूपरेखा तैयार करने के लिए नागपुर के होटल ली मेरिडियन में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी  वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक कांग्रेस पार्टी के नेता बालासाहेब थोरात, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अशोकराव चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी के समूह नेता सतेज उर्फ बंटी पाटिल भी मौजूद थे। 

10 लाख लोग हिस्सा लेंगे- केसी वेणुगोपाल

बैठक के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल पूरे कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की है। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस 28 दिसंबर को है और इसी दिन नागपुर में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य नेता इस रैली में भाग लेंगे। वेणुगोपाल ने दावा किया कि इस रैली में 10 लाख लोग हिस्सा लेंगे। 

ये भी पढे़ं- संसद की सुरक्षा में चूक के मामले पर दोनों सदन में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

ये भी पढ़ें- मुख्तार अंसारी को एक और झटका, अब इस बड़े अपराध में मिली 5 साल से अधिक की सजा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत