1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Election Result 2024: पीएम मोदी और अमित शाह दोनों ने मिलाया चंद्रबाबू नायडू को फोन

Lok Sabha Election Result 2024: पीएम मोदी और अमित शाह दोनों ने मिलाया चंद्रबाबू नायडू को फोन

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jun 04, 2024 02:36 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 03:00 pm IST

एनडीए गठबंधन का हिस्सा तेलुगु देशम पार्टी ने आंध्र प्रदेश में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही भाजपा और जनसेना पार्टी को भी राज्य में लोकसभा और विधानसभा सीटों पर जीत मिली है।

Lok Sabha Election Result 2024- India TV Hindi
Lok Sabha Election Result 2024 Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों को देखें तो भाजपा 240 से 250 सीटों पर चुनाव जीतती दिखाई दे रही है। हालांकि, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को आसान बहुमत दिखाई दे रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने ही तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को फोन घुमाया है। 

जीत की बधाई दी

एनडीए गठबंधन का हिस्सा तेलुगु देशम पार्टी ने आंध्र प्रदेश में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। पीएम मोदी और अमित शाह दोनों ने ही चंद्रबाबू नायडू को इस जीत के लिए बधाई दी है। आपको बता दें कि अगर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा बहुमत से दूर होती है तो सरकार के गठन में चंद्रबाबू नायडू का किरदार काफी अहम हो जाएगा। 

किसे कितनी सीटें मिली?

आंध्र प्रदेश में 25 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी ने 16 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। भाजपा को 3 और पवन कल्यान की जनसेना पार्टी को 2 सीटों पर बढ़त है। वहीं, जगन रेड्डी की YSRCP को 4 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। विधानसभा चुनाव की बात करें तो तेलुगु देशम पार्टी को 132, भाजपा को 7 और जनसेना को 20 सीटों पर बढ़त है। वहीं, विपक्षी दल YSRCP 15 सीटों पर बढ़त है। 

क्या है सभी सीटों का वर्तमान हाल?

चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी किए गए मतगणना के आंकड़ों में एनडीए गठबंधन को 295 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं, विपक्षी दलों के INDI अलायंस को 231 सीटों पर बढ़त है। वहीं, अन्य 17 पर आगे हैं। माना जा रहा है कि शाम होने तक इन आंकड़ों में और बदलाव हो सकता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत