1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Election Result 2024: सुनील कनुगोलू कौन हैं? कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद फिर चर्चा में आया नाम

Lok Sabha Election Result 2024: सुनील कनुगोलू कौन हैं? कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद फिर चर्चा में आया नाम

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Jun 04, 2024 01:57 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 01:15 pm IST

जानकारी के मुताबिक, 40 साल के सुनील कनुगोलू चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद उनका नाम फिर से चर्चा में है।

 सुनील कनुगोलू।- India TV Hindi
सुनील कनुगोलू। Image Source : SOCIAL MEDIA

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 4 जून 2024 को वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इस चुनाव में में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बीते 10 सालों में काफी बेहतर हुआ है। ऐसे में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद एक नाम की काफी चर्चा हो रही है जो कि सुनील कनुगोलू का है। आपको बता दें कि कनुगोलू कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की बंपर जीत के बाद चर्चा में आए थे। आइए जानते हैं कनुगोलू से जुड़ी कुछ खास बातें।

सुनील कनुगोलू कौन हैं?

जानकारी के मुताबिक, सुनील कनुगोलू चुनावी रणनीतिकार हैं और कांग्रेस के लिए चुनावी सफलता की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राहुल गांधी की सादगी और आम लोगों के साथ उनके सार्वजनिक कार्यक्रम समेत कई अन्य कार्यक्रम सुनील कनुगोलू की ही योजना रही है। कनुगोलू ने कर्नाटक में पेसीएम अभियान और सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की अलग-अलग यात्राओं की भी योजना बनाई थी। इसके बाद कर्नाटक में कांग्रेस को भारी जीत मिली थी। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में भी उनका नाम सामने आया था। 

किन-किन नेताओं के लिए काम किया?

40 साल के सुनील चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी रहे हैं। कनुगोलू ने पहले भाजपा के अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम किया था और बाद में उन्होंने कांग्रेस के लिए अभियान की रणनीति बनाना शुरू कर दिया। कनुगोलू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भी योगदान दिया था। कनुगोलू ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए काम किया था और कहा जाता है कि उन्होंने 2017 में योगी आदित्यनाथ की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 

राहुल गांधी से सीधा संपर्क

सुनील कानुगोलू 40 साल के हैं और वह कर्नाटक के बेल्लारी जिले के रहने वाले हैं। कानुगोलू की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने चेन्नई से पढ़ाई की है और बाद में हायर एजुकेशन अमेरिका से की है। जानकारों की मानें तो कानुगोलू को लो प्रोफाइल में रहकर चुपचाप काम करना पसंद है। वह आम तौर पर पर्दे के पीछे रहना पसंद करते हैं और राहुल गांधी को चुनावी मामलों में सुझाव देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत