1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी में शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह, कहां से मिलेगा टिकट?

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी में शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह, कहां से मिलेगा टिकट?

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 03, 2024 02:36 pm IST,  Updated : Apr 03, 2024 04:04 pm IST

बॉक्सर विजेंदर सिंह आज बीजेपी में शामिल होंगे। चर्चा थी कि विजेंदर सिंह कांग्रेस के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ सकते है, लेकिन इस पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

vijender singh- India TV Hindi
विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कई बड़ी हस्तियों का राजनीतिक पार्टी ज्वॉइन करने का सिलसिला जारी है। इस बीच, बॉक्सर विजेंदर सिंह आज बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। विजेंदर सिंह आज दोपहर 3:00 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

रमेश बिधूड़ी से हार गए थे

विजेंदर सिंह के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस को एक और झटका लगा है। चर्चा थी कि विजेंदर सिंह कांग्रेस के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। विजेंदर सिंह साल 2019 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़ चुके हैं। वो बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से 6 लाख वोटों से हार गए थे।

दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीति को राम-राम करने का ऐलान किया। इसके बाद कयास लगाए गए कि विजेंद्र राजनीति से दूरी बना चुके हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के मन बना लिया। विजेंदर सिंह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि उन्हें पार्टी कहां से चुनाव मैदान में उतारती है।  

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत