Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कल बिहार और बंगाल में चुनावी रैलियों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के चुरू में एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि देश में कुल सात चरणों में होनेवाले चुनाव में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। वहीं आखिरी चरण का चुनाव एक जून को होना है। वहीं वोटों की गिनती का काम 4 जून को संपन्न होगा।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- Lok Sabha Elections 2024 : गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस नेता फरसुभाई गोकलानी बीजेपी में हुए शामिल
Lok Sabha Elections 2024 : गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस नेता फरसुभाई गोकलानी बीजेपी में हुए शामिल
Lok Sabha Elections 2024 live updates : जैसे जैसे चुनाव की तारीखें करीब आ रही हैं, चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ने लगा है। देश में कुल सात चरणों में होनेवाले चुनाव में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।
Lok Sabha Elections 2024 live updates
-
6:53 PM (IST) Apr 05, 2024
गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस नेता फरसुभाई गोकलानी बीजेपी में हुए शामिल
गुजरात कांग्रेस नेता फरसुभाई गोकलानी अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को प्रदेश अध्य़क्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। इस मौके पर पाटिल ने इस बात पर जोर दिया कि कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर है, आगामी चुनाव में बीजेपी जीत का परचम हर कीमत पर लहराएगी। उन्होंने निर्णायक जीत के लिए पार्टी की रणनीति पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की संगठनात्मक ताकत और जमीनी स्तर पर लामबंदी को रेखांकित किया।
-
6:00 PM (IST) Apr 05, 2024
खजुराहो से सपा उम्मीदवार का नामांकन निरस्त
मध्य प्रदेश में विपक्षी दलों के 'I.N.D.I.A.' गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। खजुराहो संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा दीपक यादव का नामांकन निरस्त हो गया है। कांग्रेस ने समझौते के तहत यह सीट सपा को दी थी। खजुराहो संसदीय क्षेत्र राज्य की हॉट सीटों में से एक है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मैदान में हैं।
-
4:15 PM (IST) Apr 05, 2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री कृपारानी की कांग्रेस में वापसी
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. किल्ली कृपारानी सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) छोड़ने के दो दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। कडप्पा लोकसभा क्षेत्र में आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी द्वारा बस यात्रा के शुभारंभ पर डॉ. कृपारानी और उनके पति राममोहन राव कांग्रेस में शामिल हुए। शर्मिला रेड्डी ने पार्टी का दुपट्टा भेंट कर उनका कांग्रेस में स्वागत किया।
-
4:14 PM (IST) Apr 05, 2024
निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश बीजेपी में शामिल
मांड्या संसदीय सीट से निर्दलीय मौजूदा सांसद सुमलता अंबरीश शुक्रवार को बेंगलुरु स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हो गईं। कर्नाटक चुनाव प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र, पूर्व सीएम डी.वी.सदानंद गौड़ा ने सुमलता अंबरीश का पार्टी में स्वागत किया। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सुमलता अंबरीश ने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है।
-
1:54 PM (IST) Apr 05, 2024
कांग्रेस के मुंह पर न्याय शब्द शोभा नहीं देता-मोहन यादव
कांग्रेस के घोषणापत्र पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कांग्रेस ने सबके साथ अन्याय करते हुए अपना समय गुजारा है, ऐसे में उनके मुंह पर न्याय शब्द शोभा नहीं देता...कांग्रेस एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है..."
-
12:50 PM (IST) Apr 05, 2024
हताशा, निराशा ये मोदी के पास भी नहीं फटक सकती-पीएण मोदी
2014 में आपने गरीब के इस बेटे को अपनी सेवा का मौका दिया। हताशा, निराशा ये मोदी के पास भी नहीं फटक सकती। मैंने तय किया कि हालात बदलने ही होंगे। मेरे लिए तो मेरा भारत, मेरा परिवार है। हमने ईमानदारी से काम किया।
-
12:39 PM (IST) Apr 05, 2024
चुनौतियों को चुनौती देना ही हमारी मिट्टी की ताकत है-मोदी
पीएम मोदी ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में इतनी बड़ी महामारी आई। लेकिन हम हाथ पर हाथ धरकर बैठे नहीं रहे। हमने परिश्रम किया और परिणाम लाकर दिखा दिया। करोड़ों गरीबों को पक्के घर दिए। जिनकी तीन-चार पीढ़ी झुग्गियों में जीवन गुजारती थी उन्हें पक्के घर दिए।
-
12:36 PM (IST) Apr 05, 2024
कांग्रेस के घोटालों से अर्थव्यवस्था चरमरा रही थी-मोदी
10 साल पहले देश कितनी खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े घोटालों के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा रही थी। दुनिया में भारत की साख गिरती जा रही थी। लोग जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए जूझ रहे थे। करोड़ों लोगों के सिर पर छत नहीं थी। पीने का पानी था। गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी। लाखों करोड़ की लूट मची थी। सरकारी खजाना खाली ही रहता था। सब हताशा और निराशा में डूबे थे।
-
12:36 PM (IST) Apr 05, 2024
दिल्ली से नरेंद्र देवेंद्र के लिए आशीर्वाद मांगने आया-मोदी
दिल्ली से नरेंद्र देवेंद्र (देवेंद्र झाझरिया, बीजेपी प्रत्याशी) के लिए आशीर्वाद मांगने आया है। जब ऐसा होता है तो आपलोक छप्पर फाड़कर आशीर्वाद देते हैं। जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा। पिछले 10 साल में देश में मोदी ने जो काम किए हैं उसने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। आज पूरी दुनिया हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे विकास कर रहा है। दुनिया नहीं जानती की भारत की मिट्टी की बात ही कुछ ऐसी है। हम जो ठान लेते हैं वो पूरा करते हैं।
-
12:29 PM (IST) Apr 05, 2024
चुरू में पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के चुरू में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं
-
12:17 PM (IST) Apr 05, 2024
ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव-राहुल गांधी
कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर राहुल गांधी ने कहा-'ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। जो संविधान पर हमला कर रहे हैं। संस्थाओं को कैप्चर कर रहे हैं, उनके और चुनाव लोकतंत्र की रक्षा करने वालों के बीच का चुनाव है।'
-
11:55 AM (IST) Apr 05, 2024
राज्य न्याय
राज्य न्याय-पूर्वोत्तर राज्य पर फोकस, फेडरल स्ट्रक्चर के हनन पर आवाज उठाएंगे
-
11:55 AM (IST) Apr 05, 2024
आर्थिक न्याय
आर्थिक न्याय-आर्थिक नीतियों. टैक्स रिफॉर्म का ठोस काम करेंगे
-
11:55 AM (IST) Apr 05, 2024
संवैधानिक न्याय
संवैधानिक न्याय-लोकतंत्र बचाओ, न्यापालिका, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुद्दे
-
11:55 AM (IST) Apr 05, 2024
हिस्सेदारी न्याय
हिस्सेदारी न्याय-सामाजिक आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की जातीय जनगणना की जाएगी
-
11:54 AM (IST) Apr 05, 2024
श्रमिक न्याय-
श्रमिक न्याय-400 रुपये न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी
-
11:54 AM (IST) Apr 05, 2024
किसान न्याय
किसान न्याय-किसानों की कर्ज माफी ,एमएसपी कानून की गारंटी
-
11:54 AM (IST) Apr 05, 2024
नारी न्याय
नारी न्याय-गरीब परिवार की महिला को सालाना एक लाख की मदद करेंगे
-
11:54 AM (IST) Apr 05, 2024
युवा न्याय
युवा न्याय-युवाओं को अप्रेंटिस की सुविधा मिलेगी, रोजगार के लिए एक लाख की मदद
-
11:50 AM (IST) Apr 05, 2024
कांग्रेस का यह घोषणा पत्र गरीबों को समर्पित-मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में सबसे पहले बाबू जगजीवन राम को याद किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह घोषणा पत्र गरीबों को समर्पित है। न्याय के दस्तावेज के रूप में याद किया जाएगा। राहुल जी के नेतृत्व में चली भारत जोड़ो यात्रा में पांच न्याय की बात कही गई थी। जहां भी हम गए इन न्याय की बात कही थी। इन पांच न्याय में से 25 गारंटी निकलकर आए हैं।
-
11:47 AM (IST) Apr 05, 2024
पांच न्याय पर आधारित है घोषणा पत्र-चिदंबरम
पी चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र पांच न्याय पर आधारित 25 गारंटियों पर आधारित है। उन्होंने मौजूदा दौर में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने की बात कही साथ ही सरकार पर एजेंसियों का दुरुपयोग का भी आरोप लगाया
-
11:35 AM (IST) Apr 05, 2024
कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र जारी किया
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस न्याय पत्र का नाम दिया है। इन मौके पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत सभी सीनियर नेता मौजूद हैं।
-
11:25 AM (IST) Apr 05, 2024
लालू जी की बातों पर कोई भरोसा नहीं करता-नित्यानंद राय
पटना में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "लालू जी की बातों पर कोई भरोसा नहीं करता...वे परिवारवाद के लिए, घोटाला करने के लिए प्रसिद्ध हैं...महागठबंधन का हर नेता अपनी हार को देखकर ये मान चुके हैं कि प्रधानमंत्री के सामने कोई नहीं है और 2024 में फिर 400 पार जनता NDA को कराने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से लोग घबरा गए हैं..."
-
9:36 AM (IST) Apr 05, 2024
ग्वालियर के विकास के नए द्वार खुलेंगे-ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "आज आगामी लड़ाई की शुरुआत है। 7 मई को भारत की प्रगति जारी रखने की लड़ाई है....भरत सिंह के सांसद (भाजपा से ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी) बनने से ग्वालियर के विकास के नए द्वार खुलेंगे।"
-
9:34 AM (IST) Apr 05, 2024
पीएम मोदी की चुरू में रैली
पीएम मोदी आज राजस्थान में भरेंगे चुनावी हुंकार, चुरू में बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र झाझरिया के लिए मांगेंगे वोट, चुरू में बीजेपी के बागी उम्मीदवार राहुल कस्वां हैं कांग्रेस की तरफ से ताल ठोंक रहे हैं।
-
9:34 AM (IST) Apr 05, 2024
कांग्रेस आज जारी करेगी चुनाव घोषणापत्र
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी अपना घोषणापत्र, 5 न्याय और 25 गारंटी वाला होगा कांग्रेस का घोषणापत्र, कांग्रेस अपने घोषणापत्र पर 6 अप्रैल को जयपुर और हैदराबाद में करेगी विशाल रैली, पार्टी के सभी सीनियर नेता होंगे शामिल