1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओडिशा के पुरी में पीएम मोदी का रोड शो, संबित पात्रा के लिए किया प्रचार

ओडिशा के पुरी में पीएम मोदी का रोड शो, संबित पात्रा के लिए किया प्रचार

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : May 20, 2024 08:36 am IST,  Updated : May 20, 2024 12:37 pm IST

ओडिशा में पुरी सीट काफी चर्चित रहती है। ये सीट नवीन पटनायक की बीजू जनता दल का गढ़ है। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा के संबित पात्रा ने BJD के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। इस बार भी पार्टी ने उन्हें ही मैदन में उतारा है।

पुरी में पीएम मोदी का रोड शो।- India TV Hindi
पुरी में पीएम मोदी का रोड शो। Image Source : X (PM MODI)

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सोमवार 20 मई 2024 को पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण के बाद 25 मई और 1 जून को छठे और सातवें चरण का मतदान होगा। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पुरी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संबित पात्रा के लिए रोड शो किया है। रोड में शो में पीएम मोदी के साथ संबित पात्रा भी दिखाई दिए। प्रधानमंत्री के रोड की शुरुआत सोमवार को सुबह 8 बजे से हुईं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी यहां भाजपा नेताओं के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। 

पीएम ने जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

पीएम मोदी ने रोड सो से पहले पुरी के प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए अपने X हैंडल पर लिखा- "पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना की, उनका आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहे और हमें प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।"

बीजद का गढ़ है पुरी

हर बार लोकसभा चुनाव में भी पुरी सीट चर्चा के केंद्र में रहता है। आपको बता दें कि करीब 2 दशकों से भी अधिक समय से पुरी सीट नवीन पटनायक की बीजू जनता दल का गढ़ बनी हुई है। हालांकि, साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा के संबित पात्रा ने BJD के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। इसलिए भाजपा एक बार फिर से इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। बीते चुनाव में 5,38,321 वोट पिनाकी मिश्रा तो वहीं, 5,26,607 वोट संबित पात्रा को मिले। हार का अंतर 11,714 वोट का रहा था। 

पुरी में कब हैं चुनाव?

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होगी। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरण में हो रहे हैं। ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर बारी-बारी से कुल 4 चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण के लिए 13 मई को मतदान हो चुका है। दूसरे चरण के लिए 20 मई, तीसरे चरण के लिए 25 मई और चौथे चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें- 'BJD की सरकार के कारण जगन्नाथ मंदिर भी सुरक्षित नहीं है', ओडिशा में भड़के पीएम मोदी


'मैंने मुसलमानों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला', पीएम मोदी बोले- बस किसी को "खास नागरिक" स्वीकार नहीं कर सकता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत