1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़ सकते हैं 12 छोटे राजनीतिक दल

महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़ सकते हैं 12 छोटे राजनीतिक दल

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 28, 2023 04:16 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 04:33 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक, I.N.D.I.A गठबंधन से 12 छोटे राजनीतिक दल जुड़ सकते हैं।

INDIA - India TV Hindi
INDIA गठबंधन Image Source : REPRESENTATIVE PIC

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस खबर के मुताबिक, I.N.D.I.A गठबंधन से 12 छोटे राजनीतिक दल जुड़ सकते हैं। इन 12 दलों में Peasants & Workers party पार्टी,  पूर्व सांसद राजू शेट्टी की पार्टी स्वाभिमानी शेतकरी संगठन सहित अन्य छोटे दल हैं। महाराष्ट्र के इन 12 छोटे दलों ने MVA से अलग अपना एक ग्रुप बनाया था और बीजेपी के खिलाफ अभियान चला रहे थे। हालही में शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने इस ग्रुप को अप्रोच किया था और इंडिया गठबंधन को साथ देने की अपील की थी।

इंडिया गठबंधन में क्या चल रहा है?

इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक को कामयाब बनाने के लिए महाविकास आघाडी के तीनों दलों का एक ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में कुल 18 नेता हैं। MVA के हर दल के 6 नेताओं को इस ग्रुप में स्थान दिया गया है। सुपर 18 में प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, संजय राउत, अशोक चव्हाण, नाना पटोले और जयंत पाटिल हैं। मुंबई बैठक के समन्वय के लिए कांग्रेस की तरफ से बनाए गए कोर ग्रुप के सदस्य नसीम खान ने कहा है कि महाविकास आघाडी मुंबई बैठक की होस्ट है। इस बैठक को कामयाब बनाने की जिम्मेदारी हम पर है। महाविकास आघाडी के तीनों दलों की एक कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। इस समिति की तरफ से सारी व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की संस्कृति, परंपरा के हिसाब से मुंबई आने वाले मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक में कई और दल शामिल होंगे। इंडिया को बचाने के लिए ये सभी दल साथ आ रहे हैं। मुंबई बैठक में कोई झंडा जारी नहीं किया जाएगा लेकिन गठबंधन के लोगों का अनावरण किया जाएगा। गठबंधन के संयोजक के नाम पर फैसला बैठक में ही होगा। किसी भी पद को लेकर इंडिया गठबंधन में मतभेद नहीं है, देश को बचाने की लड़ाई में सभी एकजुट हुए हैं।

ये भी पढ़ें: 

'हिंदू धर्म नहीं, बल्कि धोखा है', सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादित बयान, SBSP ने दर्ज कराई शिकायत

अस्पताल से चुराया बेटा 42 साल बाद अपनी ​मां से ​मिला, जानिए ये कैसे हुआ संभव?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत