1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'हिंदू धर्म नहीं, बल्कि धोखा है', सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादित बयान, SBSP ने दर्ज कराई शिकायत

'हिंदू धर्म नहीं, बल्कि धोखा है', सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादित बयान, SBSP ने दर्ज कराई शिकायत

 Written By: Avinash Rai
 Published : Aug 28, 2023 04:08 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 04:08 pm IST

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। मौर्या ने एक्स पर लिखा कि हिंदू धर्म नहीं है, बल्कि धोखा है।

Samajwadi party leader Swami Prasad Maurya controversial statement said Hinduism is not a religion b- India TV Hindi
स्वामी प्रसाद मौर्या Image Source : TWITTER

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद आए दिन अपने बयानों के कारण विवादों में बने रहते हैं। बीते दिन उनपर जूता फेंका गया था। इस घटना के बाद एक बार फिर मौर्या चर्चा में आ गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिंदू धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। मौर्या ने एक्स पर लिखा हिंदू कोई धर्म नहीं है, हिंदू धर्म एक धोखा है। स्वामी प्रसाद के इस बयान के बाद अब बवाल मचा हुआ है। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर दिल्ली पुलिस में शिकायत की है।

स्वामी प्रसाद मौर्या का विवादित बयान

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक्स पर लिखा, ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है।

कार्यक्रम में निकले बिगड़े बोल

दरअसल यूपी की राजधानी लखनऊ में अर्जक संघ के संस्थापक महामना रामस्वरूप वर्मा की जयंती शताब्दी के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं सोशल मीडिया से जुड़े नौजवानों को बधाई देना चाहता हूं कि जब मैंने सम्मान स्वाभिमान की बात छेड़ी तब बहुजन समाज का सोशल मीडिया ब्राह्मणवाद के सोशल मीडिया पर भारी पड़ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।