Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP के प्रमुख अजित पवार नहीं रहे। बुधवार को पुणे के बारामती में उनका प्लेन लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह बारामती में सभा को संबोधित करने जा रहे थे। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अजित पवार के निधन पर अब राजनीतिक जगत से रिएक्शन सामने आ रहे हैं और दुख जताया जा रहा है। आइए जानते हैं अजित पवार को लेकर किसने क्या कहा है।