1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Video: महाराष्ट्र और झारखंड में रुझानों के बीच भाजपा मुख्यालय में छानी जा रही जलेबी

Video: महाराष्ट्र और झारखंड में रुझानों के बीच भाजपा मुख्यालय में छानी जा रही जलेबी

 Published : Nov 23, 2024 09:20 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 11:08 am IST

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं। रुझानों के बीच भाजपा मुख्यालय में जलेबी छानी जा रही है।

भाजपा मुख्यालय में बन रही जलेबी।- India TV Hindi
भाजपा मुख्यालय में बन रही जलेबी। Image Source : PTI

महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव हुए थे। वहीं, झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। अब दोनों ही राज्यों के चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को सामने आ रहे हैं। चुनाव परिणाम के रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर जलेबियां छानी जा रही हैं।

किनके बीच है मुकाबला?

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में  मुख्य मुकाबला भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन 'महायुति' और कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद चंद्र पवार) की महाविकास अघाडी के बीच है। दोनों ही गठबंधन चुनाव में अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। राज ठाकरे की मनसे और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाडी समेत कुछ अन्य दल भी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, दूसरी ओर झारखंड में मुख्य मुकाबला जेएमएम, कांग्रेस, राजद के महागठबंधन और भाजपा, आजसु समेत अन्य दलों के गठबंधन NDA के बीच है।

रुझान का क्या है हाल?

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने लगे हैं। 9 बजकर 30 मिनट तक सामने आए रुझानों में महाराष्ट्र में महायुति आगे चल रही है और महाविकास अघाड़ी पीछे है। महाराष्ट्र में शुरुआती रुझान में भाजपा+ को बहुमत मिल गया है। वहीं, झारखंड में जेएमएम+ को रुझानों में बहुमत मिल चुका है।

ये भी पढ़ें- Assembly Election Results Live: महाराष्ट्र में आई BJP+ की सुनामी, झारखंड में JMM+ ने मचाया तूफान

कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड के लिए तीन-तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत