1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Monsoon Session: राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने नीट के मुद्दे पर सरकार को घेरा, जानें क्या बोले

Monsoon Session: राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने नीट के मुद्दे पर सरकार को घेरा, जानें क्या बोले

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 22, 2024 12:09 pm IST,  Updated : Jul 22, 2024 03:01 pm IST

Monsoon Session: राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संसद में नीट का मुद्दा उठाया है। सपा सांसद अखिलेश यादव ने भी नीट के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। अखिलेश ने कहा कि यह सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाएगी।

संसद में नीट के मुद्दे पर फिर हंगामा।- India TV Hindi
संसद में नीट के मुद्दे पर फिर हंगामा। Image Source : ANI

सोमवार से संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सत्र की शुरुआत से ही एक बार फिर से नीट पेपर लीक के मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले पर सुनवाई जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा सांसद अखिलेश यादव ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सराकर को घेरा है। वहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि नेताओं ने संसद में क्या कुछ कहा।  

राहुल गांधी ने उठाया नीट का मुद्दा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूरे देश के सामने ये  स्पष्ट है कि हमारी परीक्षा प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है। ये सिर्फ नीट नहीं बल्कि सभी प्रमुख परीक्षाओं में है। राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है। राहुल गांधी ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है शिक्षा मंत्री उसके बुनियादी सिद्धांतों को नहीं समझ रहे हैं।

देश के लाखों छात्र चिंतित- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लोकसभा में सवाल किया कि नीट एक व्यवस्थित मुद्दा है, आप इसे ठीक करने के लिए क्या कर रहे हैं? राहुल गांधी ने कहा कि देश में लाखों छात्र हैं जो इस बात से बेहद चिंतित हैं। लाखों लोगों को लग रहा है कि यदि आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है, तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली खरीद सकते हैं। यही भावना विपक्ष की भी है। 

अखिलेश क्या बोले?

सपा सांसद अखिलेश यादव ने भी नीट के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। अखिलेश ने कहा कि यह सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाएगी। अखिलेश ने दावा किया कि कुछ सेंटर ऐसे हैं जहां 2,000 से ज्यादा छात्र पास हुए हैं। जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं , छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा।

शिक्षा मंत्री क्या बोले?

राहुल गांधी के एक सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुझे किसी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। इसके अलावा राहुल गांधी के द्वारा संसद में देश की परीक्षा प्रणाली को बकवास बताए जाने पर भी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विपक्ष के नेता के इस बयान की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं।

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब, जानें क्यों कहा- 'मुझे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'


Monsoon Session: 'पिछले सत्र में लोकतंत्र का गला घोंटा गया', मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले बोले पीएम मोदी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत