1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Parliament Session LIVE: संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा 11 अगस्त के लिए स्थगित

Parliament Session LIVE: संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा 11 अगस्त के लिए स्थगित

 Updated : Aug 08, 2025 05:35 pm IST

संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों ने शुक्रवार को भी जोरदार हंगामा किया और सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी।

लोकसभा में हंगामा- India TV Hindi
लोकसभा में हंगामा Image Source : X@SANSAD_TV

नई दिल्लीः संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार को भी विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया। हंगामे के कारण राज्यसभा 11 अगस्त तक के लिए स्थगति कर दी गई। वहीं लोकसभा शाम तीन बजे के लिए स्थगित कर दी गई। जानकारी के अनुसार, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के लगभग 23 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने बिहार में SIR के मुद्दे पर आज भी विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, टीएमसी सांसदों ने भी अलग-अलग मुद्दे पर प्रदर्शन किया। 

सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल मलिक के निधन की सूचना सदन को दी। सदन ने कुछ पल का मौन रखकर जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बिरला ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं जयंती होने का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हम इस अवसर पर महात्मा गांधी और स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसके बाद जैसे ही उन्होंने प्रश्नकाल शुरू कराया, विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। वे एसआईआर और चुनाव सुधार के मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं जिसे सरकार खारिज कर चुकी है। हंगामे के बीच ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कुछ मंत्रियों ने कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए।

Parliament Session LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 1:13 PM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    लोकसभा शाम 3 बजे तक स्थगित

     विपक्षी दलों के हंगामा के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। स्पीकर बार-बार सदस्यों को हंगामा न करने की अपील करते रहे लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी।

     

  • 12:10 PM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    राज्यसभा 11 अगस्त के लिए स्थगित

    राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे जैसे ही शुरू हुई विपक्ष फिर हंगामे करने लगा। सदन में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 11 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

  • 11:50 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    लोकसभा ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी

    लोकसभा ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी जिनका गत पांच अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा के पूर्व सदस्य मलिक के निधन की सूचना दी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से नौवीं लोकसभा के सदस्य रहे मलिक 1980 से 1989 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। वह 1974 से 1977 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया और कई राज्यों के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दीं। सदस्यों ने कुछ पल का मौन रखकर मलिक को श्रद्धांजलि दी।  

  • 11:47 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    उपसभापति हरिवंश बोले- हंगामे के कारण बर्बाद हुए कई घंटे

    राज्यसभा स्थगित के दौरान उपसभापति हरिवंश ने कहा, "वर्तमान सत्र के दौरान, लगातार व्यवधानों के कारण, हमने अब तक 56 घंटे और 49 मिनट का समय गँवा दिया है।"

  • 11:46 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि चुनाव आयोग के लोग हलफनामा क्यों मांग रहे हैं? अगर कोई अनजाने में गलती हुई है, तो आपको इसकी जांच करनी चाहिए। आप हमें मतदाता सूची क्यों नहीं दे रहे हैं? आप जांच क्यों नहीं कर रहे हैं?..."

     

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन

    बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत