प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई सांसद मंगलवार को पुरानी इमारत से पैदल चलकर नए संसद भवन पहुंचे। इसके कुछ देर बाद संसद के नये भवन में लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई। प्रधानमंत्री मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे पी नड्डा थे। उनके पीछे NDA सांसद 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।
आइए, जानते हैं नए संसद भवन से सदन की कार्यवाही के बारे में पल-पल के अपडेट्स के बारे में: