1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM Modi Birthday : महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्यों से PM मोदी ने की बात, कहा-माताएं, बहनें, बेटियां मेरी प्रेरणास्रोत

PM Modi Birthday : महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्यों से PM मोदी ने की बात, कहा-माताएं, बहनें, बेटियां मेरी प्रेरणास्रोत

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 17, 2022 05:26 pm IST,  Updated : Sep 17, 2022 06:48 pm IST

PM Modi Birthday : पीएम मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के नए भारत में एक बहुत बड़ा अंतर हमारी नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है।

Narendra Modi, PM- India TV Hindi
Narendra Modi, PM Image Source : TWITTER@PMOINDIA

Highlights

  • पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारीशक्ति का परचम-पीएम मोदी
  • जिस भी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा कार्य में सफलता मिली-मोदी
  • पिछले 8 वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने में हमने पूरी मदद की -मोदी

PM Modi Birthday : पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ने के बाद श्योपुर में महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्यों के साथ संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों के लिए उनकी सरकार निरंतर काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के नए भारत में एक बहुत बड़ा अंतर हमारी नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है।

लहरा रहा है नारीशक्ति का परचम 

पीएम मोदी ने कहा-'आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारीशक्ति का परचम लहरा रहा है। जिस भी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, उस क्षेत्र में, उस कार्य में सफलता अपने आप तय हो जाती है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसको महिलाओं ने नेतृत्व दिया है।' 

देश में 8 करोड़ से अधिक बहनें इस अभियान में जुटीं-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा-'पिछले 8 वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने में हमने हर प्रकार से मदद की है। देश में 8 करोड़ से अधिक बहनें इस अभियान से जुड़ी हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण परिवार से कम से कम एक बहन इस अभियान से जुड़े। आजादी की लड़ाई में देश की बेटियां किसी से पीछे नहीं रही हैं...जिस भी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। उस क्षेत्र में उस कार्य में सफलता अपने आप तय हो जाती है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसको महिलाओं ने नेतृत्व दिया है।'

देश की माताएं, बहनें मेरी प्रेरणास्रोत-पीएम मोदी

इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में कहा-मेरे लिए देश की माताएं, बहनें, बेटियां मेरा सबसे बड़ा रक्षा कवच हैं। शक्ति का स्रोत हैं, मेरी प्रेरणा हैं। झे आज इस बात की भी खुशी है कि भारत की धरती पर अब 75 साल बाद चीता फिर से लौट आया है। अब से कुछ देर पहले मुझे कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ने का सौभाग्य मिला।  विश्वकर्मा जयंती पर स्वयं सहायता समूहों का इतना बड़ा सम्मेलन अपने आप में बहुत विशेष है। मैं आप सभी को सभी देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की भी शुभकामनाएं देता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत