1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी की CCS बैठक शुरू, ईरान और मध्य-पूर्व के हालात पर हो रही चर्चा

PM मोदी की CCS बैठक शुरू, ईरान और मध्य-पूर्व के हालात पर हो रही चर्चा

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 01, 2026 06:08 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 11:35 pm IST

CCS Meeting Update: मिडिल ईस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी CCS की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मध्य-पूर्व पर चर्चा हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी की...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी की CCS बैठक। Image Source : REPORTERS INPUT

PM Modi CCS Meeting: मिडिल ईस्ट एशिया में बढ़ती टेंशन के बीच भारत की मोदी सरकार भी पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इलाके में चल रहे संघर्ष और मिलिट्री एक्टिविटीज ने ग्लोबल लेवल पर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच, प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी CCS की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जो अभी जारी है। इस बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, NSA अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री बैठक में मौजूद हैं।

PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात

इस बीच, PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया, 'संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, अपने भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। इस दौरान, संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की घोर निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना जताई। भारत इस मुश्किल वक्त में संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है।

भारतीयों का ख्याल रखने के लिए जताया आभार

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उनका आभार जताया। हम टेंशन कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का सपोर्ट करते हैं।'

मध्य-पूर्व समेत इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों के अनुसार, इस हाई लेवल मीटिंग में मिडिल-ईस्ट के ताजा हालात, वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सिक्योरिटी, एनर्जी सप्लाई पर संभावित प्रभाव और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। मध्य-पूर्व में चल रहे मिलिट्री ऑपरेशन और जवाबी अटैक से ग्लोबल मार्केट, खासकर क्रूड ऑयल की कीमतों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में हमारे जैसे एनर्जी इम्पोर्टर देश के लिए परिस्थितियों पर करीबी नजर रखना जरूरी हो गया है।

विदेश में फंसे भारतीयों पर बात संभव

CCS की मीटिंग में रक्षा, विदेश और गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुमकिन है कि भारतीय दूतावासों को अलर्ट रहने और जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकालने की तैयारी रखने के निर्देश भी दिए जा सकते हैं। साथ ही, समुद्री रास्तों और रणनीतिक आपूर्ति लाइनों की सिक्योरिटी पर भी मंथन हो सकता है।

भारत अपनाता आया है कि संतुलित रुख

गौरतलब है कि भारत पारंपरिक तौर पर संतुलित कूटनीतिक रुख अपनाता आया है। ऐसे में भारत सरकार का प्रयास होगा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए ग्लोबल लेवल पर संवाद और कूटनीतिक कोशिशों को बढ़ावा दिया जाए। आज की CCS मीटिंग को इसी व्यापक रणनीतिक तैयारी का भाग माना जा रहा है।

ईरान-इजरायल जंग से बिगड़े हालात

बता दें कि बीते शनिवार की दोपहर को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हवाई हमले किए थे। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या हो गई है। इसके जवाब में ईरान, इजरायल और खाड़ी के तमाम देशों पर हमले कर रहा है। ऐसे में कई भारतीय विदेश में फंस गए हैं। इनमें भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का नाम भी शामिल है।

ईरान की अमेरिका-इजरायल से जंग की खबरों के लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत