1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आखिर राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया, सदन में मच गया हंगामा-देखें वीडियो

आखिर राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया, सदन में मच गया हंगामा-देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 01, 2024 02:47 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 06:56 pm IST

राहुल गांधी ने कई मुद्दों को लर सदन में बयान दिया जिससे हंगामा मच गया। पीएम मोदी ने उन्हें फटकार लगाई और कहा कि आपने पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहा है। वहीं, अमित शाह ने राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगने को कहा।

rahul gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी का बयान Image Source : FILE

राहुल गांधी ने आज लोकसभा में चर्चा के दौरान हिंदू धर्म को लेकर बड़ी बात कह दी, जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। राहुल गांधी ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या ने बीजेपी को मैसेज दिया है। अयोध्या में डर का माहौल बनाया गया। राहुल गांधी ने कहा कि ये जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, ये हिंदू नहीं हैं, अयोध्या की जनता के मन में बीजेपी ने भय डाला, हिंदू डर नहीं फैला सकता। इसके बाद उन्होंने भगवान शिवजी की तस्वीर लहराई और साथ ही ये कहा कि बीजेपी डर फैला रही है। 

उनके इतना कहने के बाद पीएम मोदी ने राहुल गांधी को टोका और कहा कि आपने पूरे हिंदू समाज को हिंसक कह दिया है। उसके बाद अमित शाह ने भी तीखी टिप्पणी की और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। 

देखें वीडियो

जानिए राहुल ने क्या कहा, क्यों मचा हंगामा

राहुल गांधी ने अवधेश पासी की ओर संकेत देते हुए ये मैसेज आपके सामने बैठे हुए हैं। अयोध्या में एयरपोर्ट बना, जमीन छीनी गई और आज तक मुआवजा नहीं मिला है। यहां के जो भी छोटे-छोटे दुकानदार थे, छोटी-छोटी बिल्डिंग्स थी, सबको गिरा दिया गया और उन लोगों को सड़क पर कर दिया गया। अयोध्या के इनोग्रेशन में अयोध्या की जनता को बहुत दुख हुआ। अंबानी जी थे, अडानी जी थे, लेकिन अयोध्या का कोई नहीं था।

इसके बाद राहुल ने कहा कि अयोध्या की जनता के दिल में नरेंद्र मोदीजी ने भय था। उनकी जमीन ले ली, घर गिरा दिए गए लेकिन इनोग्रेशन तो छोड़ो उसके बाहर तक नहीं जाने दिया। राहुल के इतना कहने पर अमित शाह खड़े हुए और कहा कि नियम इन पर लागू नहीं होता क्या। ये पूरी बीजेपी को हिंसा फैलाने वाला बता रहे हैं। हाउस ऑर्डर में नहीं है, सदन ऐसे नहीं चलेगा। राहुल गांधी पूरे देश से माफी मांगें। हिंसा की भावना को धर्म से जोड़ना गलत है। राहुल ने अवधेश से हाथ मिलाया तो शाह ने आपत्ति जताई।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत