1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की बात, बोले- 'मैं भी 20 साल से अपमान सह रहा हूं..'

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की बात, बोले- 'मैं भी 20 साल से अपमान सह रहा हूं..'

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 20, 2023 10:14 am IST,  Updated : Dec 20, 2023 11:28 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की और मिमिक्री के मुद्दे पर उनसे बात की। पीएम मोदी ने मिमिक्री की घटना पर दुख जताया।

PM MODI, Jagdeep Dhankhad- India TV Hindi
पीएम मोदी और जगदीप धनखड़ Image Source : FILE

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपत जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की और मिमिक्री के मुद्दे पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि वे भी पिछले 20 साल से इस तरह का अपमान सह रहे हैं, लेकिन अपना फर्ज निभाते रहे। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।

Related Stories

दरअसल, कल संसद के बाहर मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में सांसद इकट्ठे होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। तभी  टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ के हावभाव की मिमिक्री करने लगे। इस मिमिक्री के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वीडियो बना रहे थे। जिस वक्त कल्याण बनर्जी मिमिक्री कर रहे थे वहां विपक्ष के काफी सांसद मौजूद थे। 

इस मामले पर खुद जगदीप धनखड़ ने भी सदन के अंदर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि मैंने अभी एक टीवी चैनल पर देखा कि एक सांसद राज्यसभा के चेयरमैन का मजाक उड़ा रहे थे और आपके एक नेता उसका वीडियो बना रहे थे। धनखड़ ने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उन्हें सदबुदिध् मिले। चेयरमैन का पद अलग होता है। पक्ष और विपक्ष के तौर पर राजनीतिक दल एक दूसरे से भिड़ सकते हैं, लेकिन इससे चेयरमैन को दूर रखना चाहिए।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से फोन पर बात की। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत