1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. President Election : द्रौपदी मुर्मू के बाद अब यशवंत सिन्हा की बारी, जानिए कब भरेंगे नामांकन

President Election : द्रौपदी मुर्मू के बाद अब यशवंत सिन्हा की बारी, जानिए कब भरेंगे नामांकन

 Published : Jun 25, 2022 07:55 pm IST,  Updated : Jun 25, 2022 07:55 pm IST

President Election : नामांकन दाखिल करने के बाद सिन्हा सांसदों और विधायकों से मिलने के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

Yashwant Sinha- India TV Hindi
Yashwant Sinha Image Source : PTI

Highlights

  • विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार है यशवंत सिन्हा
  • सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन
  • NDA की ओर से नामांकन दाखिल कर चुकी हैं द्रौपदी मुर्मू

President Election : एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) द्वारा राष्ट्रपति पद का नामांकन दाखिल करने के बाद अब बारी है विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) की। जानकारी के मुताबिक यशवंत सिन्हा सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्षी खेमे में फिलहाल मतभेद दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि झामुमो का झुकाव राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की ओर है। इस बात की जानकारी सुत्रों के मुतबिक सामने आई है। जेडीएस नेता एच.डी. देवेगौड़ा ने एनडीए उम्मीदवार की प्रशंसा की और उन्हें 'उपयुक्त' और 'गैर-विवादास्पद' करार दिया। इस मुद्दे पर फैसला लेने के लिए झामुमो की बैठक हो रही है।

यशवंत सिन्हा ने मांगा समर्थन

यशवंत सिन्हा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालयों को फोन कर चुनाव के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने विपक्षी दलों के सभी नेताओं को एक चिट्ठी भी लिखी। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए मुझे अपने आम उम्मीदवार के रूप में चुनने के लिए उनका धन्यवाद। मैं वास्तव में सम्मानित हूं। संविधान की रक्षा करना हमारा गंभीर वादा, प्रतिज्ञा और प्रतिबद्धता है।' चिट्ठी में सिन्हा ने लिखा, "भारत बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है, मैं आम लोगों के लिए आवाज उठाऊंगा।"

नामांकन के बाद प्रचार की करेंगे शुरुआत

नामांकन दाखिल करने के बाद सिन्हा  सांसदों और विधायकों से मिलने के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। सिन्हा ने बुधवार को कहा कि दूसरी विचारधारा के नेता संविधान का गला घोंटने और चुनावों में जनादेश का मजाक बनाने पर आमादा हैं। उन्होंने कहा, 'निर्वाचित होने पर मैं राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और अखंडता को हथियार बनाने की अनुमति नहीं दूंगा, जैसा कि अभी हो रहा है।'

विपक्षी दलों ने मंगलवार को सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया

उन्होंने कहा, 'संविधान के संघीय ढांचे पर चल रहे हमलों, जिससे सरकार राज्य सरकारों को उनके वैध अधिकारों और शक्तियों को लूटने का प्रयास कर रही है, को पूरी तरह से अस्वीकार्य माना जाएगा।' बता दें कि एक दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने मंगलवार को सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया, उसी दिन भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत