1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, ट्वीट कर कही ये बात

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, ट्वीट कर कही ये बात

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 21, 2024 09:48 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 12:25 am IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि अरविंद केजरीवाल को इस तरह टारगेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है

Priyanka gandhi- India TV Hindi
प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन सामने आया है। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कहा कि चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टारगेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है।  राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को।

दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

प्रियंका गांधी का यह रिएक्शन अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के ठीक बाद आया है। अरविंद केजरीवाल को करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि केजरीवाल की टीम राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची और तुरंत सुनवाई की अर्जी दी थी। लेकिन इस बीच ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िए-प्रियंका

प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा- 'राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को। अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए - यही लोकतंत्र होता है। मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमज़ोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ़ है।'

कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिए गए-प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के खाते को फ्रीज करने और विरोधी दलों के नेताओं पर ईडी, सीबीआई के दबाव का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे लिखा-'देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ED, CBI, IT का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत