1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी के देशद्रोही के आरोपों पर प्रियंका ने राहुल गांधी का किया बचाव, कहा- 'मेरे भाई पर बहुत गर्व'

बीजेपी के देशद्रोही के आरोपों पर प्रियंका ने राहुल गांधी का किया बचाव, कहा- 'मेरे भाई पर बहुत गर्व'

 Published : Dec 06, 2024 12:41 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 12:48 pm IST

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे। बीजेपी के लोग उनको भी देशद्रोही कहते हैं। इसलिए इसमें कोई नई बात नहीं है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी Image Source : FILE PHOTO-PTI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘देशद्रोही’ कहे जाने पर भाई का बचाव किया है। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग कुछ भी कहें, उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके भाई के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। 

इसमें कोई नई बात नहीं

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो लोग देश की आजादी के लिए 13 साल जेल में काटने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी को ‘देशद्रोही’ कह सकते हैं, उनके लिए राहुल गांधी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर वो राहुल गांधी के लिए ऐसा कह रहे हैं, तो कोई नई बात नहीं है। 

मुझे भाई पर है गर्व- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मुझे मेरे भाई पर बहुत गर्व है, उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने देश की एकता के लिए आठ हजार किलोमीटर की यात्रा की जिसमें से चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा थी।’ प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ ये लोग कुछ भी कहते रहें, फर्क नहीं पड़ता।’ 

बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया था ये आरोप

बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रही खोजी मीडिया समेत अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ संबंध रखते हैं। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने कहा था कि राहुल गांधी देशद्रोही हैं। 

पीटीआई के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत