1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा सवाल, कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद भी कम क्यों नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के दाम?

राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा सवाल, कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद भी कम क्यों नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के दाम?

 Published : Dec 03, 2022 07:26 pm IST,  Updated : Dec 03, 2022 07:26 pm IST

Rahul Gandhi Ask to PM Modi Oil price Hike: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर सवाल पूछा है। उन्होंने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इसके लिए निशाना साधा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)- India TV Hindi
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) Image Source : PTI

Rahul Gandhi Ask to PM Modi Oil price Hike: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर सवाल पूछा है। उन्होंने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इसके लिए निशाना साधा। साथ ही पूछा कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम कम क्यों नहीं हुए? राहुल गांधी शुरू से ही पीएम मोदी को लेकर हमलावर हैं और रोज कोई न कोई ट्वीट करके सीधे प्रधानमंत्री पर हमला कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा उनके (प्रधानमंत्री के) ‘लूट तंत्र’ के खिलाफ ‘लोकतंत्र’ की आवाज है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्य कम नहीं करने को लेकर सरकार पर लगातार हमले बोल रही है। राहुल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘कच्चा तेल - 25 प्रतिशत सस्ता। एलपीजी - 40 प्रतिशत सस्ती। ये 6 महीनों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आंकड़े हैं। फिर भी पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं हुए?’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आपके 'लूट-तंत्र' के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज़ है - भारत जोड़ो यात्रा। जवाब दीजिए!’’ राहुल ने बृहस्पतिवार को भी ईंधन के दामों के विषय पर सरकार पर हमला बोला था और ट्वीट कर आरोप लगाया था, ‘‘भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।’’

राहुल गांधी के ट्वीट से खलबली

राहुल गांधी के इस ट्वीट से खलबली मच गई है। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर भाजपा और पीएम मोदी पर सीधा हमला कर रहे हैं। वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों से एकता की अपील कर रहे हैं। राहुल गांधी का दावा है कि भाजपा एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है। उनका कहना है कि देश की एकता के लिए वह यात्रा कर रहे हैं, क्योंकि अलग-अलग रहकर देश विकास नहीं कर सकता। ऐसा पहली बार नहीं है, जब पेट्रोल और डीजल को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला हो। इससे पहले भी वह कई बार मोदी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत