1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Rahul Gandhi on Politics: महात्मा गांधी की राजनीति शैली समय की जरूरत हो गई है: राहुल गांधी

Rahul Gandhi on Politics: महात्मा गांधी की राजनीति शैली समय की जरूरत हो गई है: राहुल गांधी

 Edited By: Shashi Rai
 Published : May 24, 2022 12:01 pm IST,  Updated : May 24, 2022 12:07 pm IST

Rahul Gandhi on Politics: राहुल गांधी ने कहा- ''वे राजनीति और नीति में बदलाव की लिए अपनी पार्टी में युवाओं के लिए दरवाजे खोल रहे हैं। कांग्रेस देश के लोगों को संगठित करने का प्रयास कर रही है, ताकि वे अपनी आवाज़ उठा सकें। महात्मा गांधी की राजनीति की शैली अब समय की जरूरत हो गई।''

Rahul Gandhi in Cambridge- India TV Hindi
Rahul Gandhi in Cambridge Image Source : TWITTER@RAHULGANDHI FILE PHOTO

Highlights

  • भारत को बोलने की अनुमति देने वाली संस्थाओं पर हो रहा हमला: राहुल
  • कांग्रेस देश के लोगों को संगठित करने का प्रयास कर रही है: राहुल
  • महात्मा गांधी की राजनीति शैली समय की जरूरत हो गई है: राहुल

Rahul Gandhi on Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारत को बोलने की अनुमति देने वाली संस्थाओं पर सुनियोजित हमला हो रहा है और बातचीत को बाधित किए जाने के कारण सरकार की नीतियों को गोपनीय तरीके से प्रभावित या नियंत्रित करने वाले प्रभावशाली लोग या एजेंसियां देश में संवाद को नए तरीके से परिभाषित कर रही हैं। प्रतिष्ठित कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ‘कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज’ में सोमवार शाम को ‘इंडिया एट 75’ नामक एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों, विशेषकर भारतीय छात्रों के सवालों का जवाब दिया। 

कार्यक्रम में गांधी ने हिंदू राष्ट्रवाद, कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार की भूमिका और देश के लोगों को संगठित करने के प्रयासों जैसे व्यापक विषयों पर बात की। विश्वविद्यालय में भारतीय मूल की शिक्षाविद डॉ श्रुति कपिला के साथ बातचीत में गांधी ने उन सब बिंदुओं को दोहराया, जिन पर उन्होंने पिछले सप्ताह एक सम्मेलन के दौरान बात की थी। उन्होंने सरकारी नीतियों को गोपनीय तरीके से प्रभावित या नियंत्रित करने वाले प्रभावशाली लोगों या एजेंसियों के भारतीय राजनीति पर प्रभाव का भी जिक्र किया। 

भारत चुप हो जाता है तब निष्प्राण हो जाता है: राहुल गांधी

उन्होंने कहा, ''हमारे लिए, भारत तब जीवंत होता है, जब भारत बोलता है और जब भारत चुप हो जाता है तब निष्प्राण हो जाता है। मैं देखता हूं कि भारत को बोलने की अनुमति देने वाली संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। संसद, चुनाव प्रणाली, लोकतंत्र की बुनियादी संरचना पर एक संगठन द्वारा कब्जा किया जा रहा है। बातचीत को बाधित किए जाने के कारण सरकारी नीतियों को गोपनीय तरीके से प्रभावित या नियंत्रित करने वाले प्रभावशाली लोग या एजेंसियां इन रिक्त स्थानों में प्रवेश कर रही हैं और देश में संवाद को नए तरीके से परिभाषित कर रही हैं।''

कांग्रेस राजनीति में कर रही बदलाव: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा वे राजनीति और नीति में बदलाव की लिए अपनी पार्टी में युवाओं के लिए दरवाजे खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों को संगठित करने का प्रयास कर रही है, ताकि वे अपनी आवाज़ उठा सकें। उन्होंने कहा महात्मा गांधी की राजनीति की शैली अब समय की जरूरत हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत