1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया जो भड़क गए बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, लगाया ये बड़ा आरोप

राहुल गांधी ने ऐसा क्या कह दिया जो भड़क गए बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, लगाया ये बड़ा आरोप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 12, 2023 05:04 pm IST,  Updated : Aug 12, 2023 05:20 pm IST

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के मणिपुर पर दिए गए बयान को भड़काऊ बताया है और कहा है कि वह चाहते हैं कि भारतीय सेना, भारतीयों को गोली मारे।

Ravi Shankar Prasad- India TV Hindi
रविशंकर प्रसाद Image Source : ANI

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने कल कहा था कि 'भारत माता' की हत्या हो रही है, मणिपुर में दो समुदायों के बीच तनाव है, उनका भाषण भड़काऊ था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना 2 दिन में इसे नियंत्रित कर सकती है, वह चाहते हैं कि भारतीय सेना, भारतीयों को गोली मारे। राहुल गांधी की सोच लोकतांत्रिक नहीं है।'

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल ने शुक्रवार (11 अगस्त) को कहा, पीएम मोदी 2 घंटे 13 मिनट बोले, लेकिन मणिपुर पर आखिर में बात की। राहुल गांधी ने कहा कि मैं 19 साल से राजनीति में हूं लेकिन मणिपुर में जो देखा, वैसा कभी नहीं देखा और कभी नहीं सुना। मैं लगभग हर राज्य में गया हूं, लेकिन मणिपुर में भारत को खत्म कर दिया गया है, वह दो हिस्सों में बंट गया है। मैंने संसद में कहा था कि पीएम और गृह मंत्री ने भारत माता की हत्या की है।

राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में महीनों से लोग मारे जा रहे हैं, वहां आग लगी हुई है, बच्चे मारे जा रहे हैं लेकिन पीएम हंसते हुए बोल रहे थे। देश के पीएम को दो घंटे मजाक में नहीं उड़ाना चाहिए।

राहुल ने कहा कि पीएम अगर मणिपुर नहीं जा सकते तो कम से कम बोलें तो सही। भारतीय सेना 2 दिनों में इस नाटक को रोक सकती है लेकिन पीएम मोदी मणिपुर को जलाना चाहते हैं। वह आग को बुझाना नहीं चाहते।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत