1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की हुई एंजियोप्लास्टी, मुंबई के अस्पताल में चल रहा इलाज

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की हुई एंजियोप्लास्टी, मुंबई के अस्पताल में चल रहा इलाज

 Published : Sep 12, 2024 04:20 pm IST,  Updated : Sep 12, 2024 05:14 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुंबई के अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। लालू प्रसाद की तबीयत लंबे अर्से से खराब चल रही है। इससे पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।

Lalu Prasad- India TV Hindi
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की एंजियोप्लास्टी हुई Image Source : FILE

मुंबई: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद एक बार फिर इलाज के सिलसिले में मुंबई में जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई है। 

एक-दो दिनों में अस्पताल से मिल सकती है छुट्ठी

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। 10 सितंबर को उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। 76 वर्षीय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। 

2014 में भी हुई थी सर्जरी

इससे पहले 2014 में भी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में लालू प्रसाद का इलाज हुआ था। उस वक्त छह घंटे लंबी सर्जरी हुई थी और उनका हार्ट का वाल्व (aortic valve replacement) बदला गया था। इसके बाद 2018 और 2023 में भी वे इलाज के क्रम में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट गए थे।  सूत्रों के मुताबिक एक बार फिर 10 सितंबर को उन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए भर्ती कराया गया। बता दें कि एंजियोप्लास्टी एक प्रक्रिया है जिससे हृदय की नसों में रुकावट को दूर किया जाता है। 

2022 में किडनी ट्रांसप्लांट

इससे पहले नवंबर 2022 में लालू प्रसाद ने किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने पिता के लिए किडनी दान किया था। यह ट्रांसप्लांट सिंगपुर के अस्पताल में हुआ था। लंबे समय तक बीमारी से जूझते रहे लालू प्रसद ने विशेषज्ञ डॉक्टरों और बेटी रोहिणी की सलाह के बाद किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए हामी भरी थी।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत