1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू यादव की पार्टी RJD से केरल में कौन जीत गया, कितने वोट मिले जानिए; तीसरे नंबर पर रही बीजेपी

लालू यादव की पार्टी RJD से केरल में कौन जीत गया, कितने वोट मिले जानिए; तीसरे नंबर पर रही बीजेपी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 05, 2026 09:43 am IST,  Updated : May 05, 2026 09:43 am IST

केरल में एक चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। यहां लालू प्रसाद यादव की आरजेडी ने भी एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर बीजेपी तीसरे नंबर पर रही।

पी के प्रवीण ने आरजेडी के टिकट पर दर्ज की जीत।- India TV Hindi
पी के प्रवीण ने आरजेडी के टिकट पर दर्ज की जीत। Image Source : X/RJDFORINDIA

केरल में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। यहां की 140 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ, जबकि 4 मई को मतगणना हुई। इस दौरान यहां एक चौंकाने वाली बात भी देखने को मिली। दरअसल, बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी केरल में एक सीट पर जीत दर्ज की है। ऐसे में देशभर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि राजद ने केरल में किस सीट पर जीत हासिल की है और किस प्रत्याशी ने किसे हराया है। बता दें कि केरल की सत्ता में इस बार उलटफेर देखने को मिला है। 

कुथुपरम्बा सीट पर RJD की जीत

दरअसल, हम जिस सीट की बात कर रहे हैं वह केरल की कुथुपरम्बा (KUTHUPARAMBA) सीट है। यहां आरजेडी ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की नेता को हराकर इस सीट पर जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी पी के प्रवीण को यहां 70448 वोट मिले, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की प्रत्याशी जयंती राजन को सिर्फ 69162 वोट ही मिल सके। इस तरह से आरजेडी प्रत्याशी पी के प्रवीण ने इस सीट पर 1286 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं पी के प्रवीण की इस जीत के साथ ही आरजेडी ने भी केरल में खाता खोल लिया। 

केरल के साथ ही देश से लेफ्ट साफ

बता दें कि केरल में लेफ्ट की हार के साथ ही अब पूरे देश से लेफ्ट साफ हो गया है। केरल के अलावा पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भी लेफ्ट की सरकार पहले रह चुकी है, लेकिन इन दोनों जगहों पर भी लेफ्ट का सफाया हो चुका है। साल 2011 में पश्चिम बंगाल में लेफ्ट की सरकार एक बार बाहर हुई तो फिर दोबारा वापसी नहीं कर सकी। वहीं त्रिपुरा में भी साल 2018 में लेफ्ट की सरकार को जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब केरल में भी लेफ्ट की सरकार गिर गई है। इसका मतलब है कि देश के किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं बची है।

यह भी पढ़ें-

TVK प्रमुख विजय ने ड्राइवर के बेटे को दिया था टिकट, DMK विधायक को चटाई धूल; हासिल की बड़ी जीत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत