1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘सैम पित्रोदा कांग्रेस के गले की ऐसी हड्डी है, जिसे…’, संजय निरुपम ने कुछ यूं कसा तंज

‘सैम पित्रोदा कांग्रेस के गले की ऐसी हड्डी है, जिसे…’, संजय निरुपम ने कुछ यूं कसा तंज

 Published : Jun 27, 2024 10:51 pm IST,  Updated : Jun 27, 2024 10:51 pm IST

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने तंज कसते हुए कहा कि सेैम पित्रोदा कांग्रेस के गले की एक ऐसी हड्डी हैं जिसे जब चाहे पार्टी उगल देती है और जब चाहे निगल लेती है।

Sanjay Nirupam, Sanjay Nirupam News, Sam Pitroda Latest- India TV Hindi
शिवसेना नेता संजय निरुपम। Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली: सैम पित्रोदा को बुधवार को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने कुछ हफ्ते पहले ही उन्हें इस पद से हटाया था। इस ताजा घटनाक्रम पर तंज कसते हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि सैम पित्रोदा कांग्रेस के गले की ऐसी हड्डी है,जिसे जब चाहे पार्टी उगल देती है,जब चाहे निगल लेती है। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले तक निरुपम कांग्रेस में ही थे लेकिन लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी से उनके मतभेद हो गए थे जिसके बाद उन्हें निष्कासित कर दिया गया था।

X पर किया पोस्ट, सैम पित्रोदा को बताया ‘बेचारा’

सैम पित्रोदा को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए निरुपम ने X पर पोस्ट किया, ‘सैम पित्रोदा कांग्रेस के गले की ऐसी हड्डी है,जिसे जब चाहे पार्टी उगल देती है,जब चाहे निगल लेती है। बेचारा!’ बता दें कि कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद से ही संजय निरुपम पार्टी पर अक्सर निशाना साधते रहे हैं। वहीं, पार्टी में होते हुए भी उन्होंने कई मुद्दों पर सवाल उठाए थे जिसकी वजह से उन्हें हाईकमान की नाराजगी झेलनी पड़ी थी।

तुरंत प्रभाव से पित्रोदा की नियुक्ति को मिली मंजूरी

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार शाम को तुरंत प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन के रूप में पित्रोदा की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बाबत पत्र जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का पुनः अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि पित्रोदा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान अपने बयानों से उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए कई मौकों पर मुश्किलें खड़ी की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत