1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आप नेता ने की थी सूर्य कुमार यादव की औकात की बात, पाकिस्तान को पीटकर भारतीय कप्तान ने दिखा दिया पावर

आप नेता ने की थी सूर्य कुमार यादव की औकात की बात, पाकिस्तान को पीटकर भारतीय कप्तान ने दिखा दिया पावर

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 29, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 02:56 pm IST

जब सूर्या ने भारत की जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित की थी तो सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि औकात हो तो कमाई दान करो। अब सूर्या ने ऐसा कर दिया तो केंद्र सरकार से कहा कि पूरी कमाई दान करो।

Saurabh Bharadwaj and Suryakumar yadav- India TV Hindi
सौरभ भारद्वाज (बाएं) सूर्यकुमार यादव (दाएं) Image Source : PTI

एशिया कप 2025 जीतकर भारतीय टीम ने विश्व क्रिकेट में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। हालांकि, यह टूर्नामेंट लगातार विवादों में रहा और अभी भी इस पर सियासत हो रही है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज भी इस पर अपनी सियासत चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले उन्होंने सूर्यकुमार यादव को कमाई दान करने की चुनौती दी थी। सूर्या ने ऐसा ही करते हुए करारा जवाब दिया। अब सौरभ ने केंद्र सरकार को एशिया कप से होने वाली पूरी कमाई दान करने की चुनौती दी है। 

सौरभ भारद्वाज ने क्या लिखा?

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सिर्फ भारत-पाकिस्तान मैचों से कुल कमाई 490 करोड़ से 630 करोड़ के बीच हुई। अगर पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों में वो पैसा बांटा जायेगा तो हर परिवार को 19-25 करोड़ मिलेगा। भाजपा सरकार देगी?"

क्या है मामला?

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की जीत पहलगाम हमले के शहीदों को समर्पित की थी। इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि अगर तुम्हारी औकात है तो अपनी कमाई पहलगाम हमले के पीड़ितों के परिजनों को दान करो। टूर्नामेंट जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा ही किया। अब सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए टूर्नामेंट से होने वाली पूरी कमाई दान करने की बात कही है।

सौरभ भारद्वाज ने पहले क्या कहा था?

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था, 'अगर है तुम्हारी औकात, क्या नाम है इनका सूर्य कुमार यादव यदि तुम्हारी औकात है, तुम्हारी बीसीसीआई की औकात है और तुम्हारी आईसीसी की औकात है, तो तुम्हें दूसरी चुनौती भी देते हैं, जितना पैसा तुमने इन ब्रॉडकास्टिंग राइट से कमाया है, विज्ञापन से कमाया है और जो इस क्रिकेट के धंधे में कमाया है, दे दो उन शहीदों की विधवाओं को, हम भी मान जाएंगे तुमने डेडिकेट किया है। हिम्मत नहीं है, औकात नहीं है इनकी। ये कर सकें। फर्जी में कुछ भी बोल दें इसको डेडिकेट कर दिया उसको कर दिया। बहुत शर्म की बात है।'

सूर्या ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

सूर्य कुमार यादव ने अपनी एक्स पोस्ट में एशिया कप से हुई कमाई दान करने का ऐलान किया। उन्होंने कहीं भी सौरभ भारद्वाज का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह फैसला सौरभ के चेहरे पर करारे तमाचे के समान था। उन्होंने लिखा, "मैंने इस टूर्नामेंट से अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है। आप हमेशा मेरे ख्यालों में रहेंगे। जय हिंद"

यह भी पढ़ें-

Explainer: वो खिलाड़ी जिनकी वजह से एशिया कप में बढ़ा भारत का मान, पाकिस्तान को दी जोरदार पटखनी

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान टीम ने आतंकवादियों को मैच फीस दान देने का किया ऐलान?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत