1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संसद में पेश होने वाले CAPF बिल को लेकर शशि थरूर ने अमित शाह को लिखा पत्र, जानिए किन मुद्दों पर जताई चिंता

संसद में पेश होने वाले CAPF बिल को लेकर शशि थरूर ने अमित शाह को लिखा पत्र, जानिए किन मुद्दों पर जताई चिंता

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 22, 2026 10:03 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 10:14 pm IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दो पन्नों का पत्र अमित शाह को लिखा है। इसमें उन्होंने CAPF बिल को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से गंभीर और त्वरित ध्यान देने की अपील की है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद शशि थरूर Image Source : PTI

संसद में पेश होने वाले CAPF बिल को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को पत्र लिखा है। थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पन्नों के पत्र को शेयर किया है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि संसद में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (General Administration) बिल, 2026 पर चर्चा होने वाली है।

थरूर ने शाह को लिखा पत्र

थरूर ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है, जिसमें CAPF के पूर्व सैनिकों (सीनियर्स) से प्राप्त एक प्रतिनिधित्व को साझा किया गया है। इस पत्र में सेवा संबंधी और संस्थागत मुद्दों पर चिंता जताई गई है।

गंभीरता से किया जाए विचार

कांग्रेस नेता ने अपने पत्र के जरिए गृह मंत्रालय से आग्रह किया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सीनियर्स की इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाए और उन्हें उचित समाधान दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन बलों के जवान देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके हितों और समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान देना जरूरी है।

CAPF देश की आंतरिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्तंभ- थरूर

थरूर द्वारा अमित शाह को लिखे गए पत्र में कहा गया कि CAPF देश की आंतरिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, इसलिए उनके सेवा ढांचे में सुधार और समानता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। थरूर ने शाह से इन मुद्दों पर गंभीर और त्वरित ध्यान देने की अपील की है।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज

बता दें संसद में पेश होने वाला यह बिल CAPF के प्रशासनिक ढांचे और कार्यप्रणाली से जुड़े अहम बदलावों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में सीएपीएफ के सीनियर्स की मांगों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत