1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी के विदेश दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, कहा- जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों से क्यों मिले?

राहुल गांधी के विदेश दौरे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, कहा- जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों से क्यों मिले?

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 28, 2023 04:48 pm IST,  Updated : Jun 28, 2023 05:14 pm IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर कहा है कि वो बताएं कि जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों से क्यों मिले? राहुल ऐसे लोगों के साथ क्यों बैठते हैं?

Smriti Irani- India TV Hindi
स्मृति ईरानी Image Source : TWITTER/@BJP4INDIA

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं। स्मृति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'राहुल गांधी, जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों से क्यों मिले? राहुल गांधी के साथ सुनीता विश्वनाथ मौजूद थीं। राहुल ऐसे लोगों के साथ क्यों बैठते हैं, ये बताएं।'

भारत की सरकार को हटाना चाहते हैं जॉर्ज सोरोस: ईरानी

स्मृति ने कहा कि जॉर्ज सोरोस भारत के खिलाफ काम करते हैं। जॉर्ज सोरोस देश की मोदी सरकार को हटाना चाहते हैं। स्मृति ने ये भी कहा कि राहुल, जमात ए इस्लामी के तजीम अंजारी से भी मिले थे। स्मृति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक तस्वीर दिखाकर ये सवाल राहुल गांधी से पूछे। 

स्मृति ने कहा, 'राहुल गांधी अमेरिका में एक महिला सुनीता विश्वनाथ के साथ बैठे हैं, जो महिला जॉर्ज सोरोस द्वारा फाइनेंशियली फंडेड है। इसका खुलासा केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस विषय को पहले भी उठाया था कि किस तरह जॉर्ज सोरोस हिंदुस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहते हैं।'

जब यह हर भारतीय को पता है कि जॉर्ज सोरोस क्या करने का इरादा रखते हैं, तो राहुल गांधी उन लोगों के साथ क्यों मेलजोल बढ़ा रहे हैं जिन्हें जॉर्ज सोरोस द्वारा वित्त पोषित किया जाता है? यह भी स्पष्ट है कि यह एकमात्र सोरोस कनेक्शन नहीं है। यहां तक ​​कि कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जॉर्ज सोरोस द्वारा वित्त पोषित ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के ग्लोबल वीपी को गांधी के साथ पाया गया था।

ये भी पढ़ें: 

बकरीद से एक दिन पहले चला 'ऑपरेशन गौ तस्कर', करीब 9 ठिकानों पर छापेमारी, 80 से ज्यादा जानवर छुड़ाए गए, 6 आरोपी हिरासत में

दिल्ली का साक्षी मर्डर केस: आरोपी साहिल के खिलाफ 640 पेज की आखिरी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, बेरहमी से हुई थी हत्या

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत