1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. थालापति विजय ने शुरू की चुनाव की तैयारी, इस तारीख को जारी करेंगे पार्टी का झंडा

थालापति विजय ने शुरू की चुनाव की तैयारी, इस तारीख को जारी करेंगे पार्टी का झंडा

 Published : Aug 21, 2024 08:24 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 12:05 am IST

तमिलनाडु की राजनीति अब दिलचस्प होती जा रही है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार थालापति विजय ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वह जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी का झंडा जारी करने जा रहे हैं।

थालापति विजय। - India TV Hindi
थालापति विजय। Image Source : INSTA(@ACTORVIJAY)

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता थालापति विजय ने राजनीतिक सफर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस साल फरवरी महीने में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की थी जिसका नाम- तमिलगा वेट्री कषगम रखा गया था। माना जा रहा है कि विजय की पार्टी साल 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। इसी क्रम में अब गुरुवार को थालापति विजय अपनी राजनीतिक पार्टी का झंडा जारी करने जा रहे हैं। 

ध्वज गीत भी जारी करेंगे विजय

तमिलगा वेट्री कषगम के अध्यक्ष अभिनेता थालापति विजय अपने नवनिर्मित राजनीतिक दल का झंडा जारी करेंगे। वह पार्टी के झंडे को पनाईयुर स्थित पार्टी कार्यालय पर फहरायेंगे। इसके साथ ही वह पार्टी का ध्वज गीत भी जारी करेंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद उनकी पार्टी जमीन पर चुनाव की तैयारी करने में भी जुट जाएगी। 

2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

इस साल फरवरी महीने में एक्टर थालापति विजय ने राजनीतिक पार्टी शुरू करने का ऐलान किया था। विजय ने इसके साथ ही यह भी कहा था कि वह साल 2026 में होने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि थालापति विजय ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन या दल का समर्थन नहीं किया था।

तीन साल में राज्य में 9.74 लाख करोड़ का निवेश आया- स्टालिन

दूसरी ओर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को कहा है कि पिछले तीन वर्षों में राज्य ने 9.74 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है जिससे 31 लाख नए रोजगार पैदा हुए हैं। स्टालिन ने तमिलनाडु में 68,773 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- भारत बंद के विरोध में जीतनराम मांझी और किरोड़ी लाल मीणा, जानें चिराग और मायावती का रुख

भाजपा ने राम माधव को दी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की कमान, PDP-BJP सरकार बनवाने में थी बड़ी भूमिका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत