1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रांची पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले- भाजपा के खिलाफ गठबंधन में चुनाव लड़ने को तैयार, भाजपा को निकालेंगे बाहर

रांची पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले- भाजपा के खिलाफ गठबंधन में चुनाव लड़ने को तैयार, भाजपा को निकालेंगे बाहर

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 11, 2023 04:32 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 04:32 pm IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम रांची में गोलबंद होकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को हराने का काम करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी पार्टियां चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ें। लेकिन जिस क्षेत्र में जो पार्टी मजबूत होगी उसी पार्टी को उस क्षेत्र में मौका मिलना चाहिए।

Tejashwi Yadav reached Ranchi- India TV Hindi
रांची पहुंचे तेजस्वी यादव Image Source : ANI

बिहार के डिप्टी सीएम बनने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार 11 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। इस दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं संग गर्मजोशी से मिले। तेजस्वी यादव दो दिवसीय झारखंड की यात्रा पर आए हुए हैं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि लकसभा चुनाव 2014 से पहले वे सभी विपक्षी दलों को गोलबंद करेंगे और एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 

सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम रांची में गोलबंद होकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को हराने का काम करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी पार्टियां चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ें। लेकिन जिस क्षेत्र में जो पार्टी मजबूत होगी उसी पार्टी को उस क्षेत्र में मौका मिलना चाहिए। ऐसा करके हम अपनी ताकत को बढ़ा सकेत हैं। बता दें कि शनिवार को रांची पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरने से मुलाकात की। 

तेजस्वी बोले लालू जी ठीक

तेजस्वी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव को हम साथ मिलकर लड़ेंगे। मैंने झारखंड में अपनी पार्टी के कामकाज को देखने की योजना बनाई थी लेकिन लालू जी का स्वास्थ्य के कारण हम ऐसा नहीं कर सकें। उन्होंने कहा कि आज लालू जी घर आएंगे व उनका प्रत्यारोपण सफल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने बिहार में अपनी महागठबंधन की सरकार बनाकर राज्य से भाजपा को सत्ता से हटा दिया। हम भाजपा को हटाने के लिए झारखंड में गठबंधन पर काम कर रहे हैं ताकि अपनी शक्ति को बढ़ा सकें। भाजपा द्वारा कोशिश किया जा रहा है कि वोट खरीदें और बिहार और महाराष्ट्र में लगातार रेड डालने को लेकर धमकी दी जा रही है। 

आज रात दिल्ली पहुंचेंगे लालू यादव

लालू यादव की तबियत पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी की तबिय अब पहले से काफी बेहतर है। शनिवार की रात वह दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनका स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। जल्द ही वे पार्टी कार्यकर्ताओं संग मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी यही इच्छा है कि भाजपा के खिलाफ सभी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत